उत्तराखंडफटाफट ख़बरें

मोटर मार्गों को गड्ढा मुक्त करने एवं सरकारी परिसंपत्तियों पर अवैध अतिक्रमण हटाने के जिलाधिकारी ने दिए निर्देश।

मोटर मार्गों को गड्ढा मुक्त करने एवं सरकारी परिसंपत्तियों पर अवैध अतिक्रमण हटाने के जिलाधिकारी ने दिए निर्देश।

रुद्रप्रयाग।  जनपद के अंतर्गत विविध विकास कार्यक्रमों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जनपद में 30 सूत्रीय कार्यक्रम हेतु नोडल अधिकारी नामित किए हैं। उन्होंने नामित किए गए नोडल अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए योजनाओं व कार्यक्रमों के सफल क्रियान्वयन को लेकरआवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही आगामी 15 दिनों में प्रगति आख्या उपलब्ध कराने हेतु कहा गया।
जिला कार्यालय के एनआईसी सभागार में आयोजित बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने जनपद में ईको टूरिज्म की विविध योजनाओं व क्रियान्वयन को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी एवं पर्यटन अधिकारी को नोडल नामित करते हुए कार्ययोजना तैयार करने को कहा। इसी तरह शहरी क्षेत्रों में कूड़ा संग्रहण के अंतर्गत सेग्रीगेशन एट सोर्स के लिए मुख्य विकास अधिकारी, उप जिलाधिकारी व अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को निर्देशित किया। उन्होंने सरकारी परिसंपत्तियों पर अवैध अतिक्रमण के साथ ही अनाधिकृत कब्जा हटाने, मोटर मार्गों को गड्ढा मुक्त किए जाने संबंधी उपलब्धि की जानकारी लेते हुए संबंधित उप जिलाधिकारी व सड़क संस्था के अधिशासी अभियंता को नोडल अधिकारी नामित कर आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। इस तरह जनपद हेतु 30 सूत्रीय कार्यक्रम में पार्किंग के विकास कार्य में उपलब्धि, शहरी क्षेत्रों में निराश्रित पशुओं के संचरण पर अंकुश, पशु शरणालय की स्थापना व उसका संचालन सहित ग्रामीण अंचलों में औद्योनिकी व खाद्य प्रसंस्करण आधारित एमएसएमई की परियोजनाओं की स्थापना, नदी संरक्षण व चैक डैम निर्माण, जनता की सुविधा व जन समस्या के समाधान, विभागों में ई-ऑफिस के संचालन, प्रमुख मार्गों के किनारे प्लास्टिक व अन्य कूड़ा हटाए जाने विषयक, सरकारी परिसंपत्तियों के सर्वोत्तम उपयोग, आयुष विद्या को प्रोत्साहित करने के क्षेत्र में उपलब्धि, विभिन्न परियोजनाओं को उन्नत्ति पोर्टल पर अपलोड करने, सौर ऊर्जा के बेहतर व वैकल्पिक प्रयोग, विभागों के अंतर्गत पदोन्नत्ति के रिक्त पदों के सापेक्ष पदोन्नत्ति कराने विषयक कार्यक्रमों के लिए जनपद स्तरीय अधिकारियों को नोडल नामित करते हुए आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने भाणाधार में किराए के भवन पर संचालित हो रहे खादी ग्रामोद्योग कार्यालय को जिला उद्योग केंद्र भटवाड़ी सैण में शिफ्ट करने के संबंध में आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। साथ ही सभी नोडल अधिकारियों से आपसी समन्वय के साथ जन कल्याणकारी योजनाओं की लगातार माॅनीटरिंग करने को कहा।
इस दौरान प्रभागीय वनाधिकारी अभिमन्यु, मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार, अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी, जिला विकास अधिकारी मनविंदर कौर, जिला कार्यक्रम अधिकारी अखिलेश मिश्र, अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग राजवीर सिंह चौहान, सिंचाई पीएस बिष्ट, आबकारी अधिकारी दीपाली शाह, महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र एचसी हटवाल, पर्यटन अधिकारी राहुल चौबे, उप जिलाधिकारी अपर्णा ढौंडियाल, अर्थ एवं संख्याधिकारी संदीप भट्ट सहित अन्य नोडल अधिकारी मौजूद रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!