हादसा : सिली-गगतल में बाइक और कार की जोरदार भिड़ंत, बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

सिली-गगतल में बाइक और कार की जोरदार भिड़ंत, बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल
रुद्रप्रयाग। अगस्त्यमुनि क्षेत्र के सिली-गगतल में रविवार देर रात बाइक और कार के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग से बेस अस्पताल श्रीनगर रेफर किया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है।
अगस्त्यमुनि पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, रविवार देर रात सिली-गगतल में बाइक और कार की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार आर्यन टमटा (निवासी सुमाड़ी, तिलवाड़ा) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, बाइक पर सवार उपेंद्र टमटा (निवासी सुमाड़ी, तिलवाड़ा) गंभीर रूप से घायल हो गया।
घायल को तत्काल जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग पहुंचाया गया। हालत गंभीर होने के चलते चिकित्सकों ने उसे बेहतर उपचार के लिए बेस अस्पताल श्रीनगर रेफर कर दिया। फिलहाल घायल का श्रीनगर में उपचार चल रहा है। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है।



