विश्व पर्यावरण दिवस पर केदारनाथ में चलाया गया स्वच्छता अभियान

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर केदारपुरी में चलाया गया स्वच्छता अभियान
केदारनाथ। विश्व पर्यावरण दिवस को सम्पूर्ण प्रदेश व जनपद में वृक्षारोपण कर मनाया गया। वृक्षारोपण कर सभी ने शपथ लेकर पर्यावरण को बचाने का संकल्प लिया।
वहीं केदारनाथ धाम में पर्यावरण दिवस पर सम्पूर्ण केदारपुरी क्षेत्र में साफ सफाई अभियान चलाया गया। पुलिस उपाधीक्षक गुप्तकाशी श्री विमल रावत के नेतृत्व में जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस, नगर पंचायत केदारनाथ व एसडीआरएफ ने संयुक्त रूप से सफाई अभियान चलाते हुए केदारनाथ मन्दिर परिसर एवं भैरवनाथ पहुंचने वाले मार्ग में साफ सफाई की गयी। इस दौरान कूड़े को कट्टों में एकत्रित कर निस्तारण किया जायेगा।
जनपद पुलिस ने श्री केदारनाथ धाम आ रहे सभी श्रद्धालुओं से कूड़ा करकट कहीं पर भी न फेंकने की अपील की साथ ही कूड़े को कूड़ादानों में डालें बताया, ताकि इस कूड़े का निस्तारण आसानी से किया जाय।




