उत्तराखंडफटाफट ख़बरें

रुद्रप्रयाग में खाद्य सुरक्षा विभाग ने 25 नमूने भरे, मीट विक्रेता को जारी किया नोटिस, दीपावली पर मिलावटखोरों पर सख्ती

रूद्रप्रयाग। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन रुद्रप्रयाग द्वारा दीपावली त्यौहारों के मध्यनजर रुद्रप्रयाग जनपद में मिठाई रेस्टोरेण्टों, होटल व्यवसायियाँ, रिटेलर होलसेलर एवं डिस्ट्रिप्यूटर्स प्रतिष्ठानों के निरीक्षण सहायक आयुक्त (खाद्य सुरक्षा) मनोज सेमवाल तथा वरिष्ठ खाघ सुरक्षा अधिकारी-पवन कुमार के नेतृत्व में किया गया।

व्यापारियों के साथ खाद्य सुरक्षा दल द्वारा नियमित रूप से बैठकें कर उन्हें खाद्य सुरक्षा से सम्बन्धित नवीन प्रावधानों से अवगत कराया गया है जिसमें खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, साफ सफाई में ध्यान देने, एक्सपायरी सामान न रखने के साथ-साथ मिष्ठान विक्रेताओं को विक्रय ट्रे पर निर्माण तिथि तथा उपभोग की तिथि अंकित करने हैतु निर्देशित किया गया है।

निरीक्षण दल द्वारा रुद्रप्रयाग, तिलवाड़ा जखोली एवं ऊखीमठ मार्केट से विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर विक्रय ट्रे पर उपभोग तिथि अंकित किये जाने की जाँच की तथा सरसों का तेल, लड्डू, सोन पापड़ी, रसगुल्ला, सूत्री, दलिया, चीनी, दार्ले पका चावल, पकी हुई दालें, पकी हुई सब्जी आदि के कुल 25 खाद्य नमूने एकत्रित कर राज्य खाद्य एवं औषधि प्रयोगशाला रुद्रपुर को भेज दिये है जॉच रिपोर्ट प्राप्त होने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत नियमानु‌सार कार्यवाही की जाएगी। ऊखीमठ क्षेत्र में मीट विक्रेताओ की शिकायत आने पर मीट विक्रेताओं का पशु चिकित्साधिकारी डाॅ. सत्येन्द्र यादव के साथ निरीक्षण कर एक मीट विक्रेता को कड़ी चेतावनी के साथ नोटिस जारी कर सभी मीट विक्रेताओं को सचेत होकर कारोबार करने की हिदायत दी गई। त्यौहारों के दृष्टिगत उक्त कार्यवाही निरन्तर जारी रहेगी ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!