उत्तराखंडफटाफट ख़बरेंलाइफस्टाइलसुरक्षा

कांवड़ यात्रा में यातायात नियमों के उल्लंघन पर पुलिस की कार्यवाही 

कांवड़ यात्रा में यातायात नियमों के उल्लंघन पर पुलिस की कार्यवाही

फाटा ( रूद्रप्रयाग)। पवित्र श्रावण मास में प्रचलित कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, सुगम और शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए रुद्रप्रयाग पुलिस पूरी मुस्तैदी के साथ काम कर रही है। यात्रा मार्ग पर आम जनमानस की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पुलिस द्वारा जनपद में निरन्तर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान दुपहिया वाहनों के ओरिजिनल साइलेंसर हटाकर कानफोड़ू आवाज निकालने, ट्रिपल राइडिंग करने और स्टंटबाज़ी करने वालों पर निरन्तर कार्यवाही की जा रही है।

इसी क्रम में गुप्तकाशी थाना क्षेत्रांतर्गत पुलिस चौकी फाटा द्वारा प्रभारी दिनेश सती के नेतृत्व में दुपहिया वाहनों पर मोडिफाइड साइलेंसर लगाने, ट्रिपल राइडिंग करने तथा यातायात नियमों की अवेहलना करने वालों के विरुद्ध चलानी कार्रवाई की गई जिसमें 33000₹ जुर्माना शुल्क वसूला गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!