उत्तराखंडफटाफट ख़बरें

जिला जज ने न्यायालय परिसर में वाटर बुश का पौधा  रोपित कर मनाया पर्यावरण दिवस।

जिला जज ने न्यायालय परिसर में वाटर बुश का पौधा  रोपित कर मनाया पर्यावरण दिवस।

रुद्रप्रयाग। विश्व पर्यावरण दिवस के पर जिला विधिक विधिक सेवा प्राधिकरण, रूद्रप्रयाग के तत्वाधान में वन विभाग रुद्रप्रयाग रेंज द्वारा न्यायालय परिसर रुद्रप्रयाग एवं बाह्य न्यायालय परिसर उखीमठ में वृक्षारोपण कार्यक्रम किया गया।
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर माननीय जिला जज/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रूद्रप्रयाग, श्री श्रीकांत पांडेय ने न्यायालय परिसर में वाटर बुश का पौधा रोपित करते हुए कहा कि यह दिन हमें याद दिलाता है कि सतत विकास पर्यावरण की रक्षा की परिकल्पना करता है, जो मानव अस्तित्व के लिए महत्वपूर्ण है। पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिकार-आधारित दृष्टिकोण अपनाने से यह सुनिश्चित होता है कि हर प्राणी, अपनी पृष्ठभूमि या परिस्थितियों की परवाह किए बिना, स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण में रह सके। माननीय जिला जज/अध्यक्ष के नेतृत्व में न्यायिक अधिकारीगण, अधिवक्तागण, कर्मचारीगण एवं वन विभाग के कर्मचारी गणों द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया जिसमें वन विभाग से उपलब्ध कराये गये विभिन्न वृक्षों जिसमें आवला, मोरपंखी, बॉटल बुश आदि वृक्षों का वृक्षारोपण किया गया। इसके अतिरिक्त विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रूद्रप्रयाग में कार्यरत पी०एल०वी० (पराविधिक स्वयं सेवक) द्वारा अपने- अपने ग्राम विधिक सेवा समिति के अन्तर्गत वृक्षारोपण किया गया।
इस अवसर पर सचिव/सिविल जज (सी०डि०) जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रवि रंजन, मुख्य न्यायिक मजिस्टेªट राजेश कुमार व्यास, न्यायिक मजिस्ट्रेट पारुल थपलियाल, सिविल जज (जू0डि0) जतिन मित्तल, जिला अध्यक्ष बार एसोसिएशन प्रदीप ंिसंह जगवाण, सहायक अभियोजन अधिकारी प्रमोद आर्य, उप वन क्षेत्राधिकारी संतोष वडवाल, वन बीट अधिकारी शिखा नेगी, भूपेश जोशी, कमलेश नेगी सहित अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!