रुद्रप्रयाग पुलिस ने एक अभियुक्त को 114 ग्राम चरस के साथ किया गिरफ्तार

114 ग्राम चरस के साथ रुद्रप्रयाग पुलिस ने एक अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
रूद्रप्रयाग। नशामुक्त देवभूमि उत्तराखण्ड अभियान के तहत जनपद पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार व पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन्स के पर्यवेक्षण में जनपद की एसओजी व थाना ऊखीमठ पुलिस ने ऊखीमठ क्षेत्रान्तर्गत धनवीर लाल पुत्र श्री चैत लाल, निवासी ग्राम उछोला, थाना गुप्तकाशी, रुद्रप्रयाग उम्र 38 वर्ष को 114 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के विरुद्ध थाना ऊखीमठ पर एनडीपीएस अधिनियम की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
पुलिस टीम का विवरणः-
1- निरीक्षक मनोज नेगी, प्रभारी एस0ओ0जी0 रुद्रप्रयाग
2- आरक्षी रविन्द्र सिंह, एस0ओ0जी0 रुद्रप्रयाग
3- आरक्षी पंकज आर्य, थाना ऊखीमठ
जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस का नशा तस्करों के विरुद्ध अभियान निरन्तर जारी है। इस वर्ष एनडीपीएस अधिनियम के तहत 5 कुल अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गयी है। जनपद पुलिस की आम जनमानस से अपील है कि आपके आस-पास नशे का कारोबार करने वालों की सूचना पुलिस को अवश्य दें, पुलिस के स्तर से ऐसे अपराधियों के विरुद्ध कार्यवाही की जायेगी। नशा जीवन का नाश करता है, अपने परिवार, समाज को नशे के दलदल में जाने से रोकें। नशामुक्त प्रदेश बनाने में हमारी मदद करें।



