उत्तराखंडखास खबरेंधार्मिकफटाफट ख़बरेंराष्ट्रीयरोजगारव्यापार

मानसून सीजन समाप्त होते ही दूसरे चरण के लिए हेली कम्पनियों के जल्द आने की उम्मीद, फिलहाल 3 हेली कम्पनियां केदारनाथ धाम के लिए दे रही सेवाएं

मानसून सीजन समाप्त होते ही दूसरे चरण के लिए हेली कम्पनियों के जल्द आने की उम्मीद, फिलहाल 3 हेली कम्पनियां केदारनाथ धाम के लिए दे रही सेवाएं

रुद्रप्रयाग। श्रीकेदारनाथ धाम यात्रा का दूसरा चरण जल्द शुरू होने वाला है। साथ ही होटलों की बुकिंग को देखते हुए आने वाले 10 सितंबर के बाद यात्रियों की संख्या में इजाफा होने की उम्मीदें भी जताई जा रही हैं।वहीं हेली सेवाएं दे रही कम्पनियाँ भी मानसून सत्र में वापस लौट जाने के बाद एक बार फिर यात्रा के दूसरे चरण के लिये जल्द पहुंचने वाली हैं।
आपको बता दें कि, मानसून सीजन समाप्त होते ही बाबा केदारनाथ की यात्रा में  में एक बार फिर अपनी सेवाएं दे रही हेली कंपनियां केदारघाटी को और रूख करने लगी हैं,  यात्रा में हेली सेवाएं मुख्य कड़ी मानी जाती हैं। हेली सेवा संचालित कर रही कम्पनिया अपनी शटल के जरिये श्रद्धांलुओं को धाम तक दर्शन करवाने और वापस पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
शुरुआती चरण की बात करें तो केदारनाथ यात्रा में 8 कम्पनियो ने 9 जगहों से उडाने भरते हुए अपनी सेवाएं दी थी। वहीं बरसात और मानसून को देखते हुए हिमालयन और ट्रांस भारत कम्पनी ने अपनी सेवाएं बरकरार रखी जबकि बाकी कम्पनिया वापस लौट गई थी।
साथ ही द्वितीय चरण की यात्रा को देखते हुए अब हेली कम्पनियों का केदारघाटी की और रुख करना शुरू हो गया है। 1 सितंबर से पवन हँस भी अपनी सेवाएं जारी रखें हुए हैं वहीं अन्य 5 हेली कम्पनियो के 10सितंबर के बाद आने की उम्मीदें जताई जा रही हैं।
हेली सेवा नोडल अधिकारी राहुल चौबे ने बताया कि वर्तमान में तीन हेली कम्पनियो के द्वारा गुप्तकाशी, फाटा और शेरसी से तीन हेली कम्पनिया अपनी सेवाएं जारी रखें हुए हैं।उन्होंने बताया कि शेष अन्य कम्पनियों के जल्द आने की उम्मीद है जिससे केदारनाथ यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को हेली सेवा का लाभ मिलेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!