उत्तराखंडफटाफट ख़बरेंरुद्रप्रयागशिक्षासाहित्य

बाल रंगकर्मी श्रेष्ठ वर्धन को रुद्र गौरव सम्मान 2025

बाल रंगकर्मी श्रेष्ठ को रुद्र गौरव सम्मान 2025

गुप्तकाशी। रूद्रप्रयाग प्रेस क्लब समिति के तत्वाधान में आयोजित “रुद्र गौरव सम्मान समारोह 2025” का आज जनपद मुख्यालय में आयोजन किया गया। जिसमें समाज में विभिन क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले विशिष्ट व्यक्तियों को रुद्र गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया।

सम्मान समारोह में डॉ जैक्स वीन नेशनल स्कूल गुप्तकाशी के कक्षा 10वीं में अध्ययनरत छात्र श्रेष्ठवर्द्धन सिंह राणा को रंगकर्मी, संस्कृति एवं जन जागरूकता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य हेतु प्रतिष्ठित रुद्र गौरव सम्मान 2025 दिया गया। रूद्रप्रयाग प्रेस क्लब समिति द्वारा आयोजित “रुद्र गौरव सम्मान समारोह 2025” के अवसर पर समाज में शिक्षा, साहित्य, पत्रकारिता, बागवानी, अभिनय सहित विभिन क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले विशिष्ट व्यक्तियों का भी सम्मानित किया गया।

श्रेष्ठवर्द्धन सिंह राणा को यह सम्मान विगत 14 वर्षों से बाल कलाकार के रूप में विभिन्न रंगमंचीय एवं जनजागरूकता कार्यक्रमों में प्रतिभाग करने हेतु दिया गया। कार्यक्रम में उपस्थित विधायक केदारनाथ श्रीमती आशा नौटियाल, रूद्रप्रयाग विधायक भरत चौधरी एवं उत्तरांचल प्रेस क्लब देहरादून अध्यक्ष भूपेंद्र भंडारी द्वारा श्रेष्ठ वर्धन सिंह राणा को ” रुद्र गौरव सम्मान” दिया गया।

श्रेष्ठवर्द्धन सिंह राणा कक्षा 10वीं का छात्र है, मूल रूप से कालीमठ (गुप्तकाशी) निवासी श्रेष्ठ वर्धन बालपन से ही विभिन्न स्तरों पर फैंसी ड्रेस, सांस्कृतिक कार्यक्रमों, मतदाता जागरूकता, नशा मुक्त उत्तराखंड संस्कार युक्त उत्तराखंड, सड़क सुरक्षा कार्यक्रमों, ड्रम वादन, नृत्य नाटिकाओं आदि में विगत 14 वर्षों से प्रतिभाग किया जाता रहा है। ऐतिहासिक नाटक पंथ्या दादा, नंदा राजजात, नंदा की कथा, गढ़वाली भाषा में धनुष खंडन लीला, कमलव्यूह, चक्रव्यूह , अर्जुन की नागलोक जातरा, गैंडा कौथिग, जीतू बगड़वाल आदि नाटकों व गिर गेंदुवा, फुलारी आदि गीतों में बाल कलाकार के रूप में प्रतिभाग किया गया। श्रीमद् भागवत कथा, श्रीमद् देवी भागवत कथा, श्री शिव महापुराण कथा, चक्रव्यूह ,पांडव नृत्य आदि में 70 से अधिक बार श्री कृष्ण की भूमिका विशेष है। इसके अतिरिक्त अभिमन्यु , अर्जुन, सहदेव,नकुल,रामलीला में बानर,शत्रुघ्न ,राम, अक्षय कुमार, मंत्री, जीतू बगड़वाल आदि की भूमिकाएं भी निभाई गई। स्वर्गीय श्री हेमवती नंदन बहुगुणा जी की जीवनी पर दिल्ली दूरदर्शन द्वारा बनाई गई फिल्म में श्री बहुगुणा के मित्र की यादगार एवं शानदार भूमिका भी निभाई गई।

श्रेष्ठ वर्धन की प्रतिभा और उत्साह उन्हें भविष्य में बड़ा मुकाम हासिल करेगा। श्रेष्ठ वर्धन के पिता  प्रसिद्ध रंगकर्मी/पत्रकार लखपत सिंह राणा ने बताया कि श्रेष्ठ ने चार वर्ष की उम्र में पहली बार कान्हा का किरदार निभाया था। उम्र के साथ ही रंगमंच के प्रति रुचि बढ़ती गई, नाट्य कला, पौराणिक एवं जन जागरूकता कार्यक्रमों में लगातार अभिनय करना जारी है। हमें उम्मीद है कि अपनी कला को और भी ऊंचाइयों तक पहुंचाएगा। श्रेष्ठ के माता पिता ने “रूद्रप्रयाग प्रेस क्लब समिति के पदाधिकारियों का यह सम्मान प्रदान कर श्रेष्ठ का प्रोत्साहित करने हेतु आभार प्रकट किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!