उत्तराखंडफटाफट ख़बरेंसुरक्षाहेल्थ

पल्स अनीमिया महा अभियान में जनपद ने किया अच्छा प्रदर्शन, गर्भवतियों की हीमोग्लोबिन जांच व उपचार

बेहतर प्रदर्शन करने पर मिशन निदेशक ने की सराहना

03 फरवरी से 10 फरवरी तक चला था अभियान

रूद्रप्रयाग। मिशन निदेशक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ने गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य के दृष्टिगत गत 03 से 10 फरवरी तक चले पल्स अनीमिया महाअभियान में जनपद रूद्रप्रयाग की बेहतर प्रदर्शन के लिए सराहना की है। साथ ही उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों को अनीमिया को लेकर गर्भवती महिलाओं की निरंतर निगरानी पर ध्यान केंद्रित करने के लिए प्रोत्साहित भी किया है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 राम प्रकाश ने बताया कि गर्भवस्था में अनीमिया अथवा खून की कमी से मां के स्वास्थ्य में असर डालने के साथ-साथ शिशु स्वास्थ्य की जटिलताओं का कारण भी बन सकता है, जिसके दृष्टिगत 03 फरवरी से 10 फरवरी तक पल्स अनीमिया महा अभियान चलाया गया था। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत जनपद में सभी 81 स्वास्थ्य उपकेंद्रों में गर्भवतियों की हीमोग्लोबिन जांच की गई। बताया कि अभिया के अंतर्गत जनपद में 1320 गर्भवती महिलाओं की हीमोग्लोबिन जांच का लक्ष्य था, जिसके सापेक्ष स्वास्थ्य टीमों द्वारा समय पर 1053 .महिलाओं की हीमोग्लोबिन जांच की गई, अभियान के दौरान की गई जांचों में से 10 महिलाओं के एनेमिक पाए जाने पर उपचार किया गया।
उन्होंने बताया कि राज्य स्तर पल्स अनीमिया महा अभियान की समीक्षा में जनपद का प्रदर्शन अच्छा होने पर मिशन निदेशक द्वारा इस अभियान को लेकर जनपद के प्रयासों की सराहना की है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 राम प्रकाश ने इस उपलब्धि के लिए अभियान में लगी एएनएम व अन्य स्वास्थ्य कर्मियों की सराहना की है। बताया कि जिन गर्भवती महिलाओं का हीमोग्लोबिन कम पाया गया है उनकी लगातार निगरानी की जा रही है। इस बाबत सभी प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को गर्भवती महिलाओं की निरंतर निगरानी करने के लिए निर्देशित किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!