उत्तराखंडखास खबरेंपर्यावरणफॉरेस्टबैंकिंगरुद्रप्रयाग

वनाग्नि रोकथाम हेतु ‘‘बौण बचोंण कु संकल्प’’ यात्रा का समापन समारोह

माँ मठियांणा देवी मंदिर प्रांगण में जखोली ब्लाॅक के विभिन्न गाँवों से ग्रामीण ‘‘बौण बचोंण कु संकल्प’’ यात्रा में शामिल हुये तथा वनाग्नि रोकथाम संबंधित शपथ ली।

रुद्रप्रयाग । जनपद में वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम हेतु ‘‘बौण बचोंण कु संकल्प’’ यात्रा का समापन समारोह आयोजित किया गया। उक्त संकल्प यात्रा के तहत फरवरी माह से रुद्रप्रयाग वन प्रभाग के विभिन्न ग्रामों में ग्रामीणों, महिला मंगल दलों, नव युवक मंगल दलों तथा जन प्रतिनिधियों से वनाग्नि रोकथाम हेतु संकल्प पत्र भरवाये गये तथा ग्रामीण क्षेत्रों में वनाग्नि जागरूकता संबंधित गोष्ठियाँ आयोजित की गयी।

उप प्रभागीय वनाधिकारी डाॅ. दिवाकर पंत ने बताया कि आज उक्त संकल्प पत्र माँ मठियांणा देवी मंदिर के प्रांगण में अर्पित कर जन-सहभागिता को आस्था से जोड़कर वनाग्नि रोकथाम की अनूठी पहल की गयी। माँ मठियांणा देवी मंदिर के प्रांगण में जखोली ब्लाॅक के विभिन्न गाँवों से ग्रामीण ‘‘बौण बचोंण कु संकल्प’’ यात्रा में शामिल हुये तथा वनाग्नि रोकथाम संबंधित शपथ ली गयी। इसके अलावा जनपद के दूरस्थ गाँव बुढ़ना से आये महिला मंगल दल की महिलाओं ने वनाग्नि से वन्यजीवों को होने वाले नुकसान का मार्मिक वर्णन नुक्कड़-नाटक के माध्यम से किया। उक्त कार्यक्रम में उप प्रभागीय वनाधिकारी, जखोली डाॅ. दिवाकर पंत, उप प्रभागीय वनाधिकारी, रुद्रप्रयाग देवेन्द्र सिंह पुण्डीर, वन क्षेत्राधिकारी हरीश थपलियाल, सुरेन्द्र नेगी, तथा सोंदा-भरदार ग्राम सभा के 11 गाँव, महिला मंगल दल बुढ़ना, लौंगा, पौंठी आदि गाँवों के जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!