पुलिस ने छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों, साइबर अपराध, महिला अपराध के प्रति किया जागरुक

सरस्वती विद्या मन्दिर बेलनी के छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों, साइबर अपराध, महिला अपराध के प्रति किया गया जागरुक।
रूद्रप्रयाग। सरस्वती विद्या मन्दिर बेलनी के छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों, साइबर अपराध, महिला अपराध के प्रति जागरुक करने को लेकर जनपद पुलिस ने गोष्ठी का आयोजन किया।
एसपी रुद्रप्रयाग के निर्देशन में यातायात निरीक्षक कैलाश चन्द्र शर्मा के नेतृत्व में सोमवार को सरस्वती विद्या मन्दिर बेलनी के छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी दी गयी। उपस्थित छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी, दुपहिए वाहन में अनिवार्य रूप से हेल्मेट पहनने, नाबालिग बच्चों द्वारा वाहन का संचालन न करने, निर्धारित गतिसीमा में वाहन का संचालन करने, नशे की हालत में वाहन का संचालन न करने, सड़क दुर्घटनाओं में घायल व्यक्तियों की मदद करने की जानकारी दी गयी।
इसके अतिरिक्त नशे के सेवन व व्यापार से होने वाले दुष्परिणामों की जानकारी दी गयी। उपस्थित छात्र-छात्रओं को बाल अपराध, महिला अपराध व सुरक्षा, गुड टच बैड टच की जानकारी दी गई साथ ही विभिन्न हेल्प लाइन नम्बर यथा इमरजेन्सी हेल्पलाइन नम्बर डायल 112, साइबर हेल्पलाइन नम्बर 1930 की जानकारी देकर अपनी नोट बुक में लिखे जाने हेतु बताया गया। उपस्थित छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध के प्रति जागरुक करते हुए सोशल मीडिया व फोन कॉल पर किसी अंजान व्यक्ति को अपने बैंक खाता, एटीएम कार्ड, ओटीपी आदि की जानकारी न देने और किसी लालच में न आने, किसी अंजान लिंक व क्यूआर कोड को स्कैन न करने के बारे में बताया गया। किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तत्काल साइबर हेल्प लाईन नम्बर 1930 पर शिकायत दर्ज करवाने के बारे में बताते हुए इसकी विस्तृत जानकारी दी गई तथा आज दी गयी इन सभी जानकारियों को अपने घर के सदस्यों को भी बताये जाने हेतु बताया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के कुछ नए छात्रों को जूनियर ट्रैफिक फोर्स में नियुक्त करते हुए यातायात व्यवस्था में सहयोग दिये जाने की अपेक्षा रखी गयी।




