उत्तराखंडगांवधार्मिकफटाफट ख़बरेंरुद्रप्रयाग

धार्मिक : कालीमठ घाटी की भगवती मां चामुण्डा देवी की दिवारा यात्रा का हुआ शुभारंभ

लक्ष्मण सिंह नेगी

ऊखीमठ। कालीमठ घाटी की भगवती चामुण्डा देवी की प्रथम चरण की दिवारा यात्रा का 15 वर्षो बाद आज विधिवत शुभारंभ हो गया है। दिवारा यात्रा के आयोजन से कालीमठ घाटी का वातावरण भक्तिमय बना हुआ  है। प्रथम चरण की दिवारा यात्रा के दौरान भगवती चामुण्डा देवी केदारनाथ सहित केदार घाटी के तीर्थ व गांवो का भ्रमण कर श्रद्धालुओ की कुशलक्षेम पूछ भक्तों आशीर्वाद देते हुए केदारनाथ धाम पहुंचेगी। दिवारा यात्रा के जाल मल्ला पहुंचने पर प्रथम चरण की यात्रा का समापन होगा। दिवारा यात्रा के शुभारंभ अवसर पर जाल मल्ला , जाल तल्ला, चौमासी ,चिलौण्ड व खोन्नू सहित कालीमठ घाटी के दर्जनो गांवो के हजारो भक्तो ने शामिल होकर पुण्य अर्जित किया।

रविवार को आचार्य रोहन देवशाली , अमित भट्ट, राजेन्द्र प्रसाद देवशाली , पुरूषोत्तम भट्ट व प्रकाश भट्ट ने भगवती चामुण्डा की तपस्थली चौरा मे पंचाग पूजन के तहत भगवती चामुण्डा, जाखराजा सहित तैतीस कोटि देवी – देवताओ का आवाहन कर आरती पूजन किया तथा श्रद्धालुओ द्वारा भगवती चामुण्डा की डोली सहित दिवारा यात्रा मे साथ चलने वाले अनेक देवी – देवताओ के निशानो का विशेष श्रृंगार किया  गया।  विद्वान आचार्यो ने पुन: डोली सहित सभी देवी – देवताओ के निशाणो की विशेष पूजा की तत्पश्चात दोपहर बाद भगवती चामुण्डा देवी की दिवारा यात्रा का शुभारंभ होते ही सम्पूर्ण भूभाग भगवती की जयकारो से गुजायमान हो उठा, कई देवी – देवता नर रूप मे अवतरित हुए तथा प्रथम चरण दिवारा यात्रा के निर्विघ्न सम्पन्न होने का आशीर्वाद भक्तो को दिया।

भगवती चामुण्डा की डोली ने मन्दिर की तीन परिक्रमा की तथा भक्तो ने लाल – पीले वस्त्र अर्पित कर मनौती मांगी। भक्तो को आशीर्वाद देने के बाद भगवती चामुण्डा देवी की दिवारा यात्रा जाल मल्ला भण्डार गृह के लिए रवाना हुई तो ब्राह्मणो ने वेद ऋचाओ व महिलाओ ने धार्मिक भजनो से दिवारा यात्रा की अगुवाई की। प्रथम चरण की दिवारा यात्रा के शुभारंभ अवसर पर शिरकत करते हुए केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने कहा कि भगवती चामुण्डा देवी की महिमा का विस्तृत वर्णन वेद – पुराणो मे मिलता है । उन्होने कहा कि धार्मिक, आध्यात्मिक, पौराणिक व सांस्कृतिक के क्षेत्र मे कालीमठ घाटी की विशिष्ट पहचान है। उन्होने विधायक निधि से चामुण्डा मन्दिर व मन्दिर परिसर सौन्दर्यीकरण के लिए दस लाख रुपए देने की घोषणा की। राज्य मंत्री चण्डी प्रसाद भट्ट ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड मे देवी – देवताओ के दिवारा यात्रा भ्रमण की परम्परा युगो पूर्व की है तथा वर्तमान समय मे भी भक्तो द्वारा इन परम्पराओ का निर्वहन किया जा रहा है । इस मौके पर ज्येष्ठ प्रमुख राकेश नेगी , जिला पंचायत सदस्य कालीमठ सरोज देवी,  ल्वारा – सुबोध बगवाडी , , प्रधान बुरूवा मदन भट्ट, भाजपा ऊखीमठ मण्डल अध्यक्ष दलवीर नेगी , गुप्तकाशी किरन शुक्ला , उद्योगपति खुशहाल नेगी , समिति अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह सत्कारी , उपाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह तिन्दोरी , सचिव तीरथ सिंह राणा , सलाहकार रामचन्द्र सिंह राणा , त्रिलोक सिंह रावत, कोषाध्यक्ष योगम्बर सिंह रावत, संरक्षक कृपाल सिंह राणा , सत्यानन्द भट्ट, कैलाश भट्ट, सुरेशानन्द गौड, बीरेन्द्र सिंह रावत, दिनेश सत्कारी ,मुलायम तिन्दोरी ,विपिन सेमवाल, रमेश नौटियाल, प्रदीप राणा मोहन सिंह राणा, सुमन जमलोकी, अंजू नौटियाल, बलवन्त रावत, पवन राणा , विराट भट्ट, लक्की नेगी , विनीता राणा सहित कालीमठ घाटी के विभिन्न गांवो के जनप्रतिनिधि , समिति के पदाधिकारी, सदस्य व हजारो श्रद्धालु मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!