उत्तराखंडफटाफट ख़बरेंरुद्रप्रयाग

विधायक केदारनाथ ने किया अगस्त्यमुनि के निर्माणाधीन बाईपास का निरीक्षण, जल निकासी व्यवस्था बेहतर बनाने के दिए निर्देश

जिलाधिकारी विशाल मिश्रा,जनप्रतिनिधि व संबंधित अधिकारी भी रहे मौजूद

रूद्रप्रयाग। अगस्त्यमुनि में निर्माणाधीन बाईपास मार्ग का केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने जिलाधिकारी विशाल मिश्रा के साथ स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्थायी जल निकासी व्यवस्था बनाने एवं निर्माण कार्यों की प्रगति का विस्तृत जायजा लिया गया।

विधायक ने निर्माणाधीन बाईपास के विभिन्न हिस्सों का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया कि क्षेत्र की भौगोलिक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए सुदृढ़ एवं स्थायी ड्रेनेज व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि वर्षा ऋतु के दौरान जलभराव, आवासीय भवनों की सुरक्षा पर पड़ने वाले संभावित प्रभाव तथा सड़क क्षति जैसी समस्याओं से बचा जा सके। उन्होंने कहा कि किसी भी सड़क परियोजना की दीर्घकालिक उपयोगिता एवं स्थायित्व के लिए प्रभावी जल निकासी व्यवस्था अत्यंत आवश्यक है।

विधायक केदारनाथ ने कहा कि स्थानीय नागरिकों द्वारा उठाई गई समस्याओं एवं सुझावों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासियों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए समस्याओं के स्थायी एवं व्यावहारिक समाधान सुनिश्चित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि अगस्त्यमुनि बाईपास के निर्माण से सुगम एवं सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिलेगी।

इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख भुवनेश्वरी देवी, एसडीएम सोहन सिंह सैनी, जिला पंचायत सदस्य जयवर्धन कांडपाल, अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग ओंकार पांडे, अधिशासी अभियंता सिंचाई खुशवंत चौहान, मंडल अध्यक्ष मनोज राणा, ईओ निकिता व स्थानीय निवासी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!