उत्तराखंडफटाफट ख़बरेंरुद्रप्रयाग

निर्माणाधीन सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण, कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश

रूद्रप्रयाग। तिलवाड़ा स्थित निर्माणाधीन सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) का जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने आज स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित कार्यदायी संस्था एवं अधिकारियों से परियोजना की वर्तमान स्थिति की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

जिलाधिकारी ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता बनाए रखते हुए निर्धारित समयसीमा के भीतर कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के निर्माण से क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यस्थल पर उपलब्ध संसाधनों, मशीनरी एवं श्रमिकों की स्थिति का भी अवलोकन किया तथा आवश्यकतानुसार कार्य में और तेजी लाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!