उत्तराखंडफटाफट ख़बरेंरुद्रप्रयाग

केदारघाटी के फाटा – जामू मोटर मार्ग पर 22यात्रियों से भरी बस खाई में गिरने से बाल बाल बची, चालक ने दिखाई सूझ बूझ, बची जिंदगियां 

फाटा। केदारनाथ हाईवे के समीप फाटा – जामू मोटर मार्ग पर जामू हेलीपैड समीप स्थित होटल से प्रातः चार बजे केदारनाथ हाइवे की ओर आ रही बस ढलान में मोड़ लेते ही अचानक अनियंत्रित होकर पैराफिट तोड़ सड़क से बाहर लटक गई। गनीमत रही कि बस के अगले पहिये ही सिर्फ हवा में लटके वाहन पत्थरों में फंस गया। चालक द्वारा त्वरित सभी सवारियों को वाहन से सुरक्षित बाहर निकाल दिया गया।

सोमवार प्रातः चार बजे के करीब फाटा के समीप जामू स्थित होटल से महाराष्ट्र पुणे के 22 यात्रियों से भरी बस से जामू से केदारनाथ हाइवे की ओर आ रही थी ढलान पर मोड़ लेने के दौरान वाहन एकाएक अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे बने पैराफ़ीट को तोड़ कर बस सड़क से नीचे लटक गई, गनीमत रही कि वाहन खाई में गिरने से बाल बाल बच गया तथा पैराफ़ीट के पत्थरों में अटक गया, चालक ने सूझ बूझ का परिचय देते हुए सभी सवारियों को इमरजेंसी गेट से बाहर उतार दिया गया।
घटना की सूचना मिलते ही फाटा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची वाहन को निकालने की कवायद शुरू की गई। सांय करीब 4:30 बजे वाहन को कड़ी मशक्कत के बाद निकाल दिया गया।
चौकी प्रभारी फाटा दिनेश सती ने बताया कि प्रातः करीब चार बजे की घटना है वाहन जामू से मुख्य राजमार्ग की ओर आ रहा था , ढलान पर मोड़ लेने के दौरान वाहन अनियंत्रित हो गया, वाहन से सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाल दिया गया तथा सभी यात्री केदारनाथ धाम दर्शनों को रवाना हो गए। उन्होंने बताया वाहन को निकालने के प्रयास शुरू किए गए कड़ी मशक्कत बाद देर सांय वाहन को सुरक्षित निकाल दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!