उत्तराखंडफटाफट ख़बरेंरुद्रप्रयाग
तरसाली में चट्टान टूटने से केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग हुआ बाधित, मलबे में वाहन दबे होने की आशंका

तरसाली में चट्टान टूटने से केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग हुआ बाधित, मलबे में वाहन दबे होने की आशंका।
फाटा। केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग तरसाली पर चट्टान टूट जाने से बाधित हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार मलबे में एक वाहन के दबे होने की आशंका है।
रुद्रप्रयाग गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग फाटा से दो किमी आगे तरसाली के समीप भारी बारिश में पहाड़ी का 50 से 80 मीटर हिस्सा टूट जाने से बाधित हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार उस स्थान पर एक छोटे वाहन की मलबा में दबे होने की आशंका है।
सुरक्षा की दृष्टि से सभी तीर्थयात्रियों को फाटा में ही रोक दिया गया है। वहीं मौके पर दोनों ओर पुलिस बल तैनात किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग के अभी खुलने की कोई संभावना नही है।



