उत्तराखंडगांवदेहरादूनफटाफट ख़बरेंराजनीतिराष्ट्रीय

भू-कानून को लेकर सीएम धामी का बड़ा बयान, प्रदेश में जल्द लागू होगा सशक्त भू कानून ….

प्रदेश में जल्द लागू होगा सशक्त भू कानून

देहरादून। उत्तराखंड में लगातार लंबे समय से सशक्त भू कानून की मांग की जा रही है। वहीं भू कानून को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का बड़ा बयान आया है। बताया गया कि प्रदेश में सशक्त भू कानून को लेकर सीएम धामी ने स्थिति स्पष्ट कर दी है। उन्होंने कहा कि जल्द ही केबिनेट बैठक में में इस प्रस्ताव को रखा जाएगा।
उत्तराखंड में सशक्त भू कानून को लेकर बुधवार को जमकर प्रदर्शन हुआ। प्रदेश में सशक्त भू कानून, मूल निवास 1950 और धारा 371 की मांग को लेकर विभिन्न संगठनों ने मुख्यमंत्री आवास पर धरना देने के लिए कूच किया। जिस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि भू कानून के लिए गठित समिति की रिपोर्ट सरकार को मिल चुकी है। रिपोर्ट का अध्ययन व परीक्षण चल रहा है जल्द ही इस रिपोर्ट को कैबिनेट की बैठक में रखा जाएगा। राज्य में भू कानून लागू करने को लेकर सरकार पूरी तरह से तैयार है। हमारी सरकार के लिए जन- भावनाओं का सम्मान सर्वोपरि है। गौरतलाप है कि, सशक्त भू कानून लागू किए जाने की पैरवी करते हुए कल प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सभी हिमालयी राज्यों में वहां के मूल निवासियों के लिए विशेष कानून है। लेकिन उत्तराखंड में सरकार ने इस तरह की कोई व्यवस्था नहीं की है। उत्तराखंड के मूल निवासियों के अधिकार सुरक्षित रहें और उसे राज्य के शहीदों के सम्मान के अनुरूप यह राज्य बन पाए। इसलिए प्रदेश में भू कानून, मूल निवास 1950 और धारा 371 का कानून लाना आवश्यक हो गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!