उत्तराखंडपर्यावरणफटाफट ख़बरेंरुद्रप्रयाग

 भारी बारिश के कारण जनपद में 19 सड़क मार्ग अवरुद्ध रहे…..

भारी बारिश के कारण जनपद में 19 सड़क मार्ग अवरुद्ध रहे…..

रूद्रप्रयाग। जनपद में हो रही भारी बारिश के कारण जनपद में 19 सड़क मार्ग अवरुद्ध हो गए हैं जिन्हें यातायात हेतु सुचारू करने की कार्यवाही गतिमान है। अवरुद्ध सड़क मार्ग में 06 सड़कें लोक निर्माण विभाग रुद्रप्रयाग, 03 सड़कें लोक निर्माण विभाग ऊखीमठ, 06 सड़कें पीएमजीएसवाई रुद्रप्रयाग तथा पीएमजीएसवाई जखोली की 04 सड़कें अवरुद्ध है।

जिन्हें यातायात हेतु खोलने की कार्यवाही गतिमान है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने अवगत कराया है कि जो सड़क मार्ग अवरुद्ध हैं नगरासू-डांडाखाल धनपुर मोटर मार्ग किमी 01 में मार्ग का 20 मीटर भाग पूर्णतः वाॅशआउट हो गया है जिस कारण यातायात पूर्णतः बंद है। मार्ग के 20 अगस्त, 2023 तक खुलने की संभावना है। गहड़-दानकोट-नौना मोटर मार्ग किमी 01 में मलवा आने एवं दीवार क्षतिग्रस्त होने से मार्ग क्षतिग्रस्त होने से यातायात हेतु अवरुद्ध हो गया है जिसके 15 अगस्त, 2023 तक खुलने की संभावना है। छेनागाड़-बक्सीर मोटर मार्ग किमी 03 में मलवा बोल्डर आने से मार्ग यातायात हेतु अवरुद्ध है जिसके 15 अगस्त, 2023 तक खुलने की संभावना है।
उन्होंने अवगत कराया है कि सिरांई-चैंरा नंदवाणगांव भटवाडी मोटर मार्ग किमी 04 व 05 में मलवा बोल्डर आने से यातायात हेतु अवरुद्ध है जिसे खोलने का प्रयास किया जा रहा है। मयाली-गुप्तकाशी मोटर मार्ग अवरुद्ध है जिसे खोलने का प्रयास किया जा रहा है। गुप्तकाशी-जाखधार मोटर मार्ग यातायात हेतु अवरुद्ध है जिसे यातायात हेतु सुचारू करने की कार्यवाही गतिमान है। कुणजेठी से ब्यूंगी मोटर मार्ग किमी 02 में स्लिप आने से अवरुद्ध है जिसे यातायात हेतु खोलने की कार्यवाही गतिमान है। जखोली-गुप्तकाशी मोटर मार्ग में किमी 01 में स्लिप आने के कारण यातायात हेतु अवरुद्ध है जिसे खोलने हेतु जेसीबी को भेज दिया गया है। जाबरी से जयकंडी मोटर मार्ग किमी 12 पर एचपी बैंड वासआउट हो गया है। पल्द्वाड़ी-डूंगर सेमल मोटर मार्ग, नगरासू-डांडाखाल किमी 15 से क्वाली गडबू मोटर मार्ग भारी बोल्डर आने से बाधित है। जिन्हें खोलने हेतु संबंधित विभागों द्वारा कार्यवाही गतिमान है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!