सोनप्रयाग से केदारनाथ जी का सफर होगा आसान, पढ़ें खबर…

सोनप्रयाग से केदारनाथ जी का सफर होगा आसान, पढ़ें खबर…
रूद्रप्रयाग। सोनप्रयाग – श्री केदारनाथ धाम रोपवे प्रोजेक्ट को केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा मंज़ूरी दे दी है। अब श्रद्धालुओं को केदारनाथ धाम के दर्शनों को पहुंचते में सहूलियत होगी। बता दें कि 4081.28 करोड़ रुपये की लागत से यह रोपवे परियोजना पर कार्य किया जाएगा। रोप वे परियोजना को मंजूरी मिलने पर केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि रोपवे निर्माण से श्रद्धालुओं को आवाजाही में सुगमता होगी। कहा की 4081.28 करोड़ रुपये की लागत से रोपवे परियोजना पर कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री का केदारनाथ धाम से विशेष लगाव है यही कारण है कि 2013 आपदा के बाद केदारनाथ धाम को संवारने का काम यदि किसी ने किया है तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केदारनाथ धाम का भव्य पुनर्निर्माण किया जा रहा है। साथ ही कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में हमारी सरकार यात्रा को सुव्यवस्थित, सरल एवं सुगम बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने केदारनाथ विधानसभा की सम्मानित जनता की ओर से आदरणीय प्रधानमंत्री एवं आदरणीय मुख्यमंत्री का आभार एवं धन्यवाद प्रकट किया।



