उत्तराखंडफटाफट ख़बरेंरुद्रप्रयागरोजगार

रूद्रप्रयाग : पुलिस आरक्षी शारीरिक दक्षता परीक्षा के तीसरे दिन 500 अभ्यर्थियों में 324 अभ्यर्थी रहे सफल

आज के 500 अभ्यर्थियों के सापेक्ष 414 अभ्यर्थी रहे उपस्थित, शारीरिक दक्षता/मानक परीक्षा के सभी इवेंट में 324 अभ्यर्थी रहे सफल

रूद्रप्रयाग। जनपद में आयोजित पुलिस भर्ती दक्षता मानक परीक्षा केन्द्र गुलाबराय मैदान में बुधवार को 500 अभ्यर्थियों के सापेक्ष 414 अभ्यर्थी रहे उपस्थित, शारीरिक दक्षता/मानक परीक्षा के सभी इवेंट में 324 अभ्यर्थी सफल रहे।

 रुद्रप्रयाग में भर्ती बोर्ड के अध्यक्ष पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रल्हाद कोंडे व भर्ती बोर्ड में शामिल रहे राजपत्रित अधिकारी गण व भर्ती ड्यूटी में नियुक्त पुलिस बल सहित भर्ती प्रक्रिया हेतु मौजूद रहे अभ्यर्थियों की उपस्थिति में भर्ती प्रक्रिया प्रारम्भ हुई। आज के लिए आवंटित 500 अभ्यर्थियों में से कुल 414 अभ्यर्थी शारीरिक दक्षता/मानक परीक्षा हेतु उपस्थित रहे। गुलाबराय मैदान में अभ्यर्थियों के नाप-तोल (लम्बाई एवं सीने की माप) क्रिकेट बॉल थ्रो, लम्बी कूद, चिनिंग-अप (बीम), दण्ड एवं बैठक सम्पन्न कराई गयी। इन इवेंट्स में सफल रहे अभ्यर्थियों की दौड़-चाल कराई गयी। इस प्रकार से आज के सभी इवेंट्स में आज 324 अभ्यर्थी सफल रहे हैं। भर्ती प्रक्रिया के सभी इवेंट्स पर वीडियोग्राफी कराई गयी है। इस भर्ती परीक्षा में भर्ती बोर्ड के सदस्य पुलिस उपाधीक्षक श्री अनुज कुमार, पुलिस उपाधीक्षक श्री नवीन सेमवाल, पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रयाग श्री प्रबोध कुमार घिल्डियाल, यातायात निरीक्षक श्याम लाल, प्रभारी प्रतिसार निरीक्षक दमयन्ती गरोड़िया, प्रधान लिपिक प्रदीप बिष्ट सहित भर्ती प्रक्रिया में सम्मिलित पुलिस बल मौजूद रहा। सम्पूर्ण भर्ती प्रक्रिया के दौरान एहतियातन स्वास्थ्य विभाग रुद्रप्रयाग की टीम एम्बुलेन्स सहित सहायतार्थ उपस्थित रही। कल चौथे दिवस भी इसी प्रकार से भर्ती प्रक्रिया जारी रहेगी। बताते चलें कि जनपद में चल रही पुलिस भर्ती प्रक्रिया दिनांक 03 मार्च से 07 मार्च तक चलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!