उत्तराखंडफटाफट ख़बरेंरुद्रप्रयाग

ऊखीमठ में घन्टों जाम से राहगीर हुए परेशान

लक्ष्मण सिंह नेगी

ऊखीमठ। ब्लॉक मुख्यालय ऊखीमठ में घन्टों जाम लगना आम बात हो गयी है। मुख्य बाजार में घन्टों जाम लगने से राहगीरों को पैदल चलने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मुख्य बाजार में घन्टों जाम से निजात पाने के लिए केन्द्र सरकार की प्रसाद योजना के तहत पार्किंग का निर्माण तो किया गया है मगर अधिकांश वाहनों के पार्किंग में खड़े करने के बजाय मुख्य बाजार में आडे़ – तिरछे खड़े होने से प्रति दिन घन्टों जाम लगना स्वाभाविक है। स्थानीय जनता द्वारा पुलिस प्रशासन से कई बार मुख्य बाजार मे घन्टो लगने वाले जाम से निजात देने की गुहार लगाई गयी मगर घन्टों जाम लगने से स्पष्ट हो गया है कि स्थानीय पुलिस प्रशासन अपने कर्तव्यो के प्रति सजग नही है।

बता दे कि ऊखीमठ मुख्य बाजार तहसील व विकासखण्ड मुख्यालय होने के कारण यहाँ ऊखीमठ – रासी, ऊखीमठ – मनसूना – गडगू, ऊखीमठ – करोखी, ऊखीमठ – सारी, ऊखीमठ – चोपता, ऊखीमठ – मक्कू , ऊखीमठ- डुगरसेमला, ऊखीमठ – रूद्रप्रयाग, ऊखीमठ – अगस्तमुनि, ऊखीमठ – गुप्तकाशी सहित विभिन्न क्षेत्रों के जीप टैक्सी यूनियन से जुड़े छोटे वाहनों के अलावा निजी वाहनों का आवागमन निरन्तर जारी रहता है। मुख्य बाजार में घन्टों जाम से निजात दिलाने के उद्देश्य से पूर्व में यहाँ पर केन्द्र सरकार की प्रसाद योजना के अन्तर्गत कार पार्किंग का निर्माण तो किया गया मगर निजी वाहनों के कार पार्किंग में खड़े करने करने के बजाय मोटर मार्ग के दोनों किनारों खड़े होना जाम का मुख्य कारण बना हुआ है। मुख्य बाजार में घन्टों जाम लगने के लिए स्थानीय पुलिस प्रशासन की कार्य प्रणाली भी सवालों के घेरे में है। यदि स्थानीय पुलिस प्रशासन मोटर मार्ग के दोनों तरफ खड़े वाहनों के खिलाफ सख्त कदम उठाती है तो जाम की समस्या से निजात मिल सकता है। मुख्य बाजार में घन्टों जाम लगने का सबसे अधिक खामियाजा पैदल चलने वाले राहगीरों व विभिन्न शैक्षणिक संस्थानो मे अध्यनरत नौनिहालो व अभिभावक को भुगतना पड़ रहा है। स्थानीय जनता द्वारा मुख्य बाजार मे घन्टो लगने वाले जाम से निजात दिलाने के लिए कई बार स्थानीय पुलिस प्रशासन से गुहार लगाई गयी है फिर भी मुख्य बाजार मे घन्टो जाम लगने से स्पष्ट हो गया है कि पुलिस प्रशासन गहरी निन्द्रा में सोया हुआ है तथा मुख्य बाजार मे घन्टो लगने वाले जाम के प्रति गम्भीर नही है। कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश महामंत्री व पूर्व व्यापार संघ अध्यक्ष आनन्द सिंह रावत का कहना है कि मुख्य बाजार मे घन्टो जाम लगने से स्थानीय व्यापारियो का व्यवसाय खासा प्रभावित हो रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!