देशराष्ट्रीय

शिक्षा : अब 3 वर्ष नही 4 वर्ष में होगा ग्रेजुएशन, यूजीसी जल्द करेगा एलान

यूजीसी जल्द जारी करेगा नए नियम:

देश की शिक्षा व्यवस्था को लेकर राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में दिए गए सुझावों को लागू करने का काम शुरू कर दिया गया है। इसी के तहत UGC की ओर से भी 4 वर्षीय ग्रेजुएशन कोर्स शुरू करने के लिए सोमवार को घोषणा की जाएगी। यूजीसी 4 वर्षीय ग्रेजुएशन के लिए सभी नियम एवं निर्देश साझा करेगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार इन कोर्सेज में क्रेडिट सिस्टम लागू होगा, जिसके तहत 160 क्रेडिट तक स्कोर करने वालों को ऑनर्स की डिग्री दी जाएगी।

नए नियमों के अनुसार 4 साल बाद ऑनर्स की डिग्री दी जाएगी। लेकिन जो छात्र शुरुआती के 6 सेमेस्टर में 75 फ़ीसदी से अधिक हासिल करेंगे और आगे ग्रेजुएशन स्तर पर रिसर्च भी करना चाहते हैं, उन्हें फोर्थ ईयर में रिसर्च सब्जेक्ट भी चुनने का मौक़ा दिया जाएगा। जिसके बाद उन्हें ऑनर्स विथ रिसर्च की डिग्री दी जाएगी।

वर्तमान में जो छात्र फ़िलहाल तीन वर्षीय ग्रेजुएशन कोर्स कर रहे हैं, वे भी इस चार वर्षीय के कोर्स के लिए पात्र होंगे। इसके लिए UGC ने विश्वविद्यालयों को कहा है कि वे एक स्पेशल ब्रिज कोर्स तैयार करें। इसके अलावा एक मीडिया रिपोर्ट में UGC के अध्यक्ष के हवाले से बताया गया है कि, नई शिक्षा नीति में छात्रों का इंट्रेस्ट डेवलप करने के साथ-साथ उसे स्पेशल फील्ड में रिसर्च में सक्षम बनाने की सिफ़ारिश भी की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!