उत्तराखंडखास खबरेंदेशदेहरादून

भारतीय थल सेना को मिलेंगे आज 314 युवा अफसर

भारतीय सैन्य अकादमी में पासिंग आउट परेड  आज

देहरादून। भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) से 314 कैडेट्स पासआउट होकर आज देश की सेना में अफसर बन गए। इसके साथ ही 11 अन्य देशों के 30 कैडेट्स भी अपनी देश की सेनाओं का अभिन्न हिस्सा बनेगें।

शनिवार को सुबह नौ बजे बतौर रिव्यूइंग ऑफिसर सेंट्रल कमांड के जीओसी इन चीफ लेफ्टिनेंट जनरल योगेंद्र डिमरी पासिंग आउट परेड की सलामी ली।

शनिवार सुबह 8 बजकर 55 मिनट पर मार्कर्स काल के साथ परेड शुरू हुई। भारत माता तेरी कसम तेरे रक्षक बनेंगे हम, आईएमए गीत पर कदमताल करते जेंटलमैन कैडेट ड्रिल स्क्वायर पर पहुंचे तो लगा कि विशाल सागर उमड़ आया है। एक साथ उठते कदम और गर्व से तने सीने दर्शक दीर्घा में बैठे हर एक नागरिक के भीतर ऊर्जा का संचार कर रहे थे। परेड के बाद निजाम पवेलियन में आयोजित पीपिंग व ओथ सेरेमनी में भाग लेने के बाद सभी जेंटलमैन कैडेट सेना में अफसर बन गए हैं।

इन्हें मिला अवार्ड :- स्वार्ड आफ आनर- पवन कुमार, स्वर्ण पदक – पवन कुमार, रजत पदक- जगजीत सिंह, रजत पदक टीजीसी – अभिषेक शर्मा, कांस्य पदक – प्रापु लिखित, चीफ आफ आर्मी स्टाफ बैनर- जोजिला कंपनी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!