उत्तराखंडखास खबरेंदेशरुद्रप्रयागलाइफस्टाइलसुरक्षा

सड़क सुरक्षा नियमों एवं सुरक्षित यातायात को लेकर जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिलाई शपथ

आम जनमानस को सड़क सुरक्षा नियमों एवं सुरक्षित यातायात को लेकर जागरूक करने के लिए दैनिक जागरण की पहल।

दैनिक जागरण के इस सराहनीय मुहिम की जिलाधिकारी ने की प्रसंशा।

रुद्रप्रयाग। आम जनमानस को जागरुक करने के लिए सड़क सुरक्षा नियमों एवं सुरक्षित यातायात के संबंध में दैनिक जागरण की ओर से आयोजित कार्यक्रम के तहत जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जिला कार्यालय कक्ष में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सुरक्षित यातायात की शपथ दिलाई।
इस अवसर पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कहा कि दैनिक जागरण की ओर से आम जनमास को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने के लिए एवं सुरक्षित यातायात के लिए पूरे राज्य में कार्यक्रम आयोजित कर सभी को यातायात नियमों की शपथ दिलाई जा रही है। उन्होंने कहा कि जनपद में भी यातायात नियमों का पालन करने एवं जागरुक करने के लिए सभी कार्यालयों एवं स्कूलों में भी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा सुरक्षित यातायात की शपथ दिलाई गई है जिससे कि सभी भली-भांति से यातायात के नियमों का पालन करते हुए सड़क दुर्घटनाओं को कम किया जा सके। इसके लिए उन्होंने दैनिक जागरण के इस सराहनीय मुहिम की प्रसंशा की। जनपद के सभी कार्यालयों, स्कूलों में भी सुरक्षित यातायात नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई गई तथा विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार द्वारा उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सुरक्षित यातायात की शपथ दिलाई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!