उत्तराखंडफटाफट ख़बरें

थराली : खाई में गिरा रोड़ी बजरी से लदा डम्पर,चालक की मौत

थराली : खाई में गिरा रोड़ी बजरी से लदा डम्पर,चालक की मौत

चमोली। ग्वालदम-थराली-कर्णप्रयाग राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार की देर सांय एक डंपर दुर्घटनाग्रस्त हो गया हैं। जिसमें चालक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई हैं।
जानकारी के अनुसार देर सांय सवा आठ बजे थराली से एक किमी आगे ग्वालदम की ओर रोडी बजरी से लदा एक डंफर नंबर UK08 CA 8531 अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 80 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। डंपर दुर्घटना में चालक जगदीश धोनी उम्र 45 वर्ष पुत्र नारायण सिंह निवासी डेडा गांव जिला नैनीताल की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को खाई से निकाल कर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र थराली ले आई हैं। बताया कि शनिवार की प्रातः शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए उप जिला चिकित्सालय कर्णप्रयाग भेजेगी। दुर्घटना की सूचना डंपर मालिक एवं मृतक के परिजनों को दे दी गई हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!