उत्तराखंडफटाफट ख़बरें

किसी भी इमरजेंसी के लिए अब केवल 112 नंबर डायल करें

किसी भी इमरजेंसी के लिए अब केवल 112 नंबर डायल

रुद्रप्रयाग। किसी भी इमरजेंसी के लिए अब केवल 112 नंबर डायल करना होगा। जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक डॉ. विशाखा अशोक भदाणे ने अवगत कराया है कि जन सामान्य को विभिन्न आपातकालीन परिस्थियों में त्वरित सहायता उपलब्ध कराए जाने के उद्देश्य से गृह मंत्रालय भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना इमरजेंसी रिस्पांस सिस्टम डायल 112 के अंतर्गत विभिन्न आपातकालीन नंबर जैसे पुलिस सेवा (100), फायर सेवा (101), महिला हेल्प लाईन सेवा (1090) को डायल 112 सेवा में एकीकृत किया गया है। उन्होने बताया कि आपातकालीन डायल 112 योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए https://youtu.be/vcrr9TSrk-g वीडियो क्लिप लिंक जारी किया गया है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!