सीएम धामी के दौरे का कांग्रेसियों ने किया विरोध

हल्द्वानी। सीएम पुष्कर सिंह धामी के हल्द्वानी शहर दौरे का यूथ कांग्रेस के दर्जनों कार्यकर्ता ने उपाध्यक्ष हेमंत साहू के नेतृत्व में विरोध की तैयारी कर रहे थे। तभी वहां भारी पुलिस फोर्स हेमन्त साहू के राजपुरा आवास कार्यालय में पहुंच गयी।
इस दौरान कार्यकर्ताओं व पुलिस फोर्स में जमकर धक्का-मुक्की हुई , वहीं यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता मुख्यमंत्री वापस जावो गरीबों के घरों को उजडना बन्द करो करो स्वास्थ्य व्यवस्था ठीक करो बिजली पानी को ठीक करो के जमकर नारे लगा रहे थे।
इस मौके पर हेमन्त साहू ने मुख्यमंत्री धामी हवाई दौरे कर सरकारी खजाने को बर्बाद कर रहे जबकि मुख्यमंत्री को गरीबों घर तोडने बचाने व स्वास्थ्य सेवाओं ठीक करने एवं युवाओं को रोजगार उपलब्ध करने के लिये ठोस नीति बनानी चाहिये थीं। लेकिन सीएम सिर्फ घोषणाएं कर रहे हैं। इस दौरान भारी पुलिस फोर्स हेमन्त साहू के आवास कार्यालय को छवानी में तब्दील कर नरजबन्द कर दिया गया। इस दौरान सचिन राठौर, मोनू चौहान, मयंक गोस्वामी, कमलेश आर्या आदि दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।



