माता अनसूया देवी की देवरा यात्रा रात्रि प्रवास के लिए पहुंची विश्वनाथ मन्दिर गुप्तकाशी

ऊखीमठ। जनपद चमोली के दशोली ब्लॉक के खल्ला गांवो के ग्रामीणो की अराध्य देवी सती शिरोमणी अनसूया देवी की रथ डोली देवरा यात्रा केदार घाटी की सुरम्य वादियो के मध्य विराजमान नारायणकोटि गांव से भावुक क्षणो के साथ विदा होकर विभिन्न गांवो का नगर भ्रमण कर ग्रामीणो को आशीर्वाद देते हुए रात्रि प्रवास के लिए विश्वनाथ मन्दिर गुप्तकाशी पहुंच गयी है। सती शिरोमणी अनसूया देवी की रथ डोली देवरा यात्रा कल अगले पड़ाव के लिए रवाना होगी तथा विभिन्न यात्रा पड़ावों व गांवो का भ्रमण कर भक्तो की कुशलक्षेम पूछकर आशीर्वाद देगी।
51 वर्षो बाद सती शिरोमणी अनसूया देवी की रथ डोली देवरा यात्रा के केदारघाटी आगमन से केदार घाटी का वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। सोमवार को नारायणकोटि गांव मे देवरा यात्रा मे साथ चल रहे विद्वान आचार्यो ने ब्रह्म बेला पर पंचाग पूजन के तहत अनेक पूजाये समपन्न कर भगवती अनसूया ,बाबा केदार, काशी विश्वनाथ, जाखराजा सहित तैतीस कोटि देवी – देवताओ का आवाहन कर आरती उतारी तथा सती शिरोमणी अनसूया की रथ डोली देवरा यात्रा ने नारायणकोटि गांव के विभिन्न तोको का भ्रमण कर श्रद्धालुओ को आशीर्वाद दिया तथा ग्रामीणो ने लाल – पीले वस्त्र सहित अनेक प्रकार की पूजा सामाग्री अर्पित कर भगवती की देवरा यात्रा को भावुक क्षणो के साथ विदा किया। सती शिरोमणी अनसूया देवी की रथ डोली देवरा यात्रा ने नाला गांव का भ्रमण कर भक्तो की कुशलक्षेम पूछकर आशीर्वाद दिया तथा स्थानीय व्यापारियो व ग्रामीणो ने भगवती अनसूया सहित देवरा यात्रा मे साथ चल रहे अनेक देवी – देवताओ के निशाणो की पूजा – अर्चना व दर्शन कर विश्व कल्याण व क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। दोपहर बाद देवरा यात्रा के विश्वनाथ मन्दिर गुप्तकाशी पहुंचने पर भक्तो ने भव्य स्वागत किया। देवरा यात्रा समिति अध्यक्ष बीरेन्द्र सिंह नेगी ने बताया कि मंगलवार को देवरा यात्रा सिद्धपीठ कालीमठ, भगवान केदारनाथ के शीतकालीन गद्दीस्थल ओकारेश्वर मन्दिर मे तीर्थ दर्शन व विभिन्न गांवो का नगर भ्रमण करने के बाद बद्रीनाथ धाम के लिए रवाना होगी। इस मौके पर खल्ला गांव के प्रधान कमल सिंह नेगी , देवरा यात्रा संरक्षक बुद्धि सिंह बिष्ट, उपाध्यक्ष अरविन्द बिष्ट, आचार्य डा0 शेखर तिवारी , आशुतोष बिष्ट, मनोज बिष्ट, सुबोध बिष्ट, जीतेन्द्र बिष्ट, राहुल बिष्ट, हरेन्द्र बिष्ट, मुकेश बिष्ट , राकेश तिवारी , सतेन्द्र बिष्ट, अशोक बिष्ट, राजेन्द्र सिंह नेगी , अंशु बिष्ट, अवधेश बिष्ट, नितीन बिष्ट, कल्याण सिंह बिष्ट, चन्द्र प्रकाश तिवारी, विपिन बिष्ट, रवि बिष्ट, गौरव तिवारी, अभिषेक तिवारी सहित श्रद्धालु मौजूद रहे।



