उत्तराखंडगांवधार्मिकरुद्रप्रयाग

बच्चन सिंह नेगी अध्यक्ष, सुभाष चौहान को सचिव की जिम्मेदारी, शिव शक्ति मंदिर समिति महड़ दशज्यूला की नई कार्यकारिणी का गठन

लक्ष्मण सिंह नेगी

ऊखीमठ। दशज्यूला क्षेत्र के आस्था के केंद्र शिव शक्ति मंदिर महड़ दशज्यूला की नई कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया। समिति के पांच वर्षों का कार्यकाल पूरा होने और पूर्व अध्यक्ष पुष्कर सिंह विष्ट के आकस्मिक निधन के उपरांत रविवार को आयोजित बैठक में नव कार्यकारिणी का चयन किया गया। नव  कार्यकारिणी में विजयपाल सिंह कठैत को संरक्षक, बच्चन सिंह नेगी को अध्यक्ष, दलबीर सिंह नेगी को उपाध्यक्ष, सुभाष चौहान को सचिव, संग्राम सिंह बर्त्वाल को कोषाध्यक्ष, प्रहलाद सिंह को उपकोषाध्यक्ष तथा लक्ष्मण सिंह को सह सचिव चुना गया। बैठक की अध्यक्षता निवर्तमान सचिव जयकृत सिंह नेगी ने की। उन्होंने समिति के पिछले पांच वर्षों के कार्यकाल की गतिविधियों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत करते हुए कहा कि समिति ने मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण, स्वच्छता व्यवस्था और धार्मिक आयोजनों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। आशा है नई कार्यकारिणी इस परंपरा को और आगे बढ़ाएगी। जिला पंचायत सदस्य जयवर्धन काण्डपाल ने इस अवसर पर कहा कि महड़ मंदिर हमारी आस्था का केंद्र है। पूर्व समितियों ने मंदिर की भव्यता और दिव्यता बढ़ाने में सराहनीय कार्य किए हैं। नई समिति से अपेक्षा है कि यह मंदिर के विकास में नई ऊंचाइयां स्थापित करेगी। हम सभी मिलकर मंदिर को और अधिक दिव्य और भव्य बनाएंगे। नवनियुक्त अध्यक्ष बच्चन सिंह नेगी ने कहा कि यह मेरे लिए सम्मान और जिम्मेदारी दोनों है। समिति के सभी सदस्यों के सहयोग से हम मंदिर की व्यवस्थाओं को और मजबूत करेंगे तथा भक्तों के लिए बेहतर सुविधाएं विकसित की जाएंगी। संरक्षक विजयपाल सिंह कठैत ने कहा कि मंदिर केवल एक धार्मिक स्थल नहीं, बल्कि सामाजिक एकता और जनभागीदारी का प्रतीक है। हमारा प्रयास रहेगा कि मंदिर से जुड़े सभी कार्य पारदर्शिता और सामूहिक सहयोग से संपन्न हों। सचिव सुभाष चौहान ने कहा कि समिति मंदिर में धार्मिक कार्यक्रमों के साथ-साथ सांस्कृतिक और सामाजिक गतिविधियों को भी बढ़ावा देगी। साथ ही मंदिर के डिजिटल प्रचार-प्रसार और सौंदर्यीकरण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। बैठक का संचालन वीरेंद्र बर्त्वाल ने किया। सभा को संबोधित करते हुए दशज्यूला क्षेत्रवासी धीर सिंह विष्ट, राय सिंह रावत, हीरा सिंह, विमल विष्ट, जितेंद्र नेगी, हरीश नेगी, नागेंद्र भंडारी सहित सभी वक्ताओं ने कहा कि वे नव-निर्वाचित समिति का तन-मन-धन से सहयोग करेंगे।
इस अवसर पर समिति के सदस्य गोपाल बासकण्डी, देवेंद्र बासकण्डी, सुदर्शन नेगी सोनू, चंद्रवीर नेगी, रघुवीर नेगी, रणवीर बासकण्डी, जसवंत सिंह नेगी, उत्तम सिंह खत्री, हर्षवर्धन जग्गी, सत्तू जग्गी, पुष्कर बिष्ट, सुदर्शन सती, जयप्रकाश सती , सज्जन सिंह नेगी, नरेन्द्र रावत आदि सहित बड़ी संख्या में दशज्यूला क्षेत्रवासी श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!