त्रिदिवसीय मदमहेश्वर मेला आयोजित करने को लेकर बैठक आयोजित

लक्ष्मण सिंह नेगी
ऊखीमठ। द्वितीय केदार भगवान मदमहेश्वर की चल विग्रह उत्सव डोली के कैलाश से शीतकालीन गद्दीस्थल ओकारेश्वर मन्दिर ऊखीमठ आगमन पर आगामी 20 नवम्बर से 22 नवम्बर तक लगने वाले त्रिदिवसीय मदमहेश्वर मेले की बैठक मेला अध्यक्ष/ नगर पंचायत अध्यक्ष कुब्जा धर्म्वाण की अध्यक्षता मे नगर पंचायत सभागार मे सम्पन्न हुई। बैठक मे नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियो का नगर पंचायत अध्यक्ष द्वारा माल्यार्पण कर स्वागत किया गया तथा मेले के सफल संचालन के लिए विभिन्न उप समितियो का गठन कर जिम्मेदारिया दी गयी । बैठक मे निर्णय लिया गया कि मेले के सफल संचालन के लिए बद्री केदार मन्दिर समिति , व्यापार संघ, जय मां काली मदमहेश्वर घाटी जीप टैक्सी यूनियन , पुलिस प्रशासन, तहसील प्रशासन, अटल उत्कृष्ट राजकीय इन्टर कालेज ऊखीमठ सहित विभिन्न विभागो , विद्यालयो, नव निर्वाचित जनप्रतिनिधियो , विभिन्न सामाजिक संगठनो व आम जनमानस से सहयोग लिया जायेगा जिससे मेले को भव्य रुप मिल सके । बैठक को सम्बोधित करते हुए मेला अध्यक्ष/ नगर पंचायत अध्यक्ष कुब्जा धर्म्वाण ने कहा कि त्रिदिवसीय मदमहेश्वर मेला धार्मिक, आध्यात्मिक व सांस्कृतिक परम्पराओ का द्योतक है इसलिए मेले को भव्य रूप देने के लिए सामूहिक पहल की जायेगी।
उन्होने कहा कि मदमहेश्वर मेले मे स्थानीय उभरते कलाकारो को उचित मंच दिया जायेगा जिससे उन्हे जीवन पथ पर अग्रसर होने की प्रेरणा मिल सके । मेला सचिव प्रकाश रावत ने कहा कि मदमहेश्वर मेले के आयोजन से क्षेत्र को विशिष्ट पहचान मिलती है इसलिए मदमहेश्वर मेले को भव्य रूप दिया जायेगा । बैठक मे केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल, पूर्व विधायक मनोज रावत, राज्य मंत्री चण्डी प्रसाद भट्ट, शैलपुत्री ऐश्वर्या रावत, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम कठैत, क्षेत्र पंचायत प्रमुख पंकज शुक्ला , ज्येष्ठ प्रमुख राकेश नेगी , कनिष्ठ प्रमुख प्रदीप त्रिवेदी , जिला पंचायत सदस्य परकण्डी , कालीमठ, ल्वारा व त्रियुगीनारायण सहित नवनिर्वाचित क्षेत्र पंचायत सदस्यो व ग्राम पंधानो को संरक्षक मे स्थान दिया गया है तथा मेलाधिकारी उपजिलाधिकारी अनिल कुमार शुक्ला होगे । बैठक मे मेला समिति कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए कैलाश पुष्वाण को कोषाध्यक्ष तथा पूर्व प्रधान सन्दीप पुष्वाण को महामंत्री की जिम्मेदारी दी गयी । बैठक मे अनुशासन समिति , स्टाल निरीक्षण समिति , क्रीडा समिति , सांस्कृतिक समिति , स्वागत समिति , मंच संचालन समिति , प्रचार – प्रसार समिति , परामर्श समिति , अर्थ व्यवस्था सहित विभिन्न समितियो का गठन कर जिम्मेदारी दी गयी । बैठक मे निर्णय लिया गया कि आगामी बैठक मे सभी समितियो का विस्तार किया जायेगा । इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष विजय राणा , जिला पंचायत सदस्य परकण्डी प्रीति पुष्वाण, सभासद बलवीर पंवार, प्रदीप धर्म्वाण, सरला रावत, पूजा देवी , दिनेश तिवारी , नवदीप नेगी ,चन्द्रमोहन उखियाल, जगदीश लाल, पवन राणा , धर्मेन्द्र तिवारी , मनवर धर्म्वाण, सुलेखा देवी , कविता भट्ट, कल्पेश्वरी देवी , दलवीर रावत, प्रताप धर्म्वाण, तेज प्रकाश त्रिवेदी , विन्देश्वरी देवी , संगीता देवी मौजूद रहे।



