
चीन के बाद भारत में भी बढ़ रहा कोरोना वैरिएंट, छींक-सिरदर्द जैसे ये 16 लक्षण दिखें तो हो जाएं अलर्ट
कोविड-19 के बढ़ते हुए मामलों ने एक बार फिर दुनिया की चिंता बढ़ा दी है। कोरोना से लोगों को थोड़ी राहत मिली ही थी कि फिर से चीन, जापान, अर्जेंटीना, दक्षिण कोरिया, अमेरिका और ब्राजील जैसे देशों में केस बढ़ने शुरू हो गए हैं। मरीजों के बढ़ते हुए आंकड़ो को देखते हुए भारत के स्वास्थ्य मंत्रालय ने भी मीटिंग बुलाई जिसमें कई अहम फैसले लिए गए। चीन में कोविड-19 के मामलों में उछाल के लिए जिम्मेदार ओमिक्रॉन के बीएफ.7 वैरिएंट के चार मामले भारत में भी पाए गए हैं। गुजरात में जो 61 वर्षीय एनआरआई महिला कोविड पॉजिटिव पाई गई है उसे वैक्सीन की तीन डोज लगी हुई थी।
कोरोनावायरस लगातार म्यूटेट हो रहा है और म्यूटेशन के कारण इसके लक्षण भी बदल रहे हैं। कई मामलों में जो लोग वैक्सीनेशन करा चुके हैं वे लोग कोविड पॉजिटिव हो रहे हैं। दरअसल, कई ऐसे लक्षण हैं। हेल्थ स्टडी ZOE ने कोरोना के नए लक्षणों के बारे में बताया है जो कोरोना के मरीजों में देखे जा रहे हैं।
हेल्थ स्टडी ने मरीजों के आधार पर क्या हैं 16 लक्षण? जानें
महामारी की शुरूआत के बाद से ZOE लगातार कोविड के लक्षणों के बारे में यह जानकारी दे रहा है कि समय के साथ लोगों में लक्षण किस तरह बदल रहे हैं. हर वायरस की तरह SARS-CoV-2 कोरोनावायरस जो COVID-19 का कारण बनता है, जानिए COVID-19 के सबसे आम लक्षण हैं जिन्हे अनदेखा नहीं करना चाहिए।
– गले में खराश
– छींक
– बहती नाक
– बिना कफ वाली खांसी
– बोलने में परेशानी
– मांसपेशियों में दर्द
– गंध ना आना
– अधिक बुखार
– कंपकंपी के साथ बुखार
– लगातार खांसी
– सांस लेने में समस्या
– थकान महसूस होना
– भूख में कमी
– डायरिया
– बीमार होना
सावधान रहने की जरूरत
अपोलो हॉस्पिटल की एमडी डॉ. संगीता रेड्डी के मुताबिक, भारत में कोविड वैक्सीनेशन अभियान और इफेक्टिव वैक्सीन को देखते हुए चीन में कोविड-19 के बढ़ते मामलों से घबराने की जरूरत नहीं है। हमें चीन से आने वाली प्लाइट्स के संबंध में नीतियों पर तुरंत काम करना चाहिए। चीन में फैला वर्तमान कोविड-19 न केवल चीन के लिए एक दुखद त्रासदी है, बल्कि बैश्विक आबादी को भी बड़े जोखिम में डाल सकता है। इस समय सावधानी बरतनी काफी जरूरी है। भारत में बडें स्तर पर वैक्सीनेशन हो चुका है जिसमें बुजुर्ग, युवा और कम उम्र के बच्चे भी शामिल हैं।
सूत्रों के मुताबिक, गंध की कमी और सांस लेने में तकलीफ होना कोविड-19 के बीएफ-7 वैरिएंट के कॉमन लक्षण हैं। कोरोना के अन्य वैरिएंट में भी यह सबसे कॉमन लक्षण था। एनेस्मिया कोविड-19 का एक मुख्य संकेत हुआ करता था लेकिन जिन लोगों को कोविड हो रहा है उनमें से सिर्फ 16 प्रतिशत लोग ही इसे अनुभव कर रहे हैं।



