उत्तराखंडखास खबरेंदेशराष्ट्रीयरुद्रप्रयाग

केदारनाथ धाम की सुरक्षा में तैनात किए गए आईटीबीपी के जवान,

धाम में 30 आईटीबीपी के जवान तैनात।

केदारनाथ धाम की सुरक्षा में तैनात किए गए आईटीबीपी के जवान,
धाम में 30 आईटीबीपी के जवान तैनात।
रिपोर्ट/केदारघाटी
रुद्रप्रयाग। विश्व विख्यात केदारनाथ धाम की सुरक्षा का जिम्मा अब आईटीबीपी को सौंपा गया है। आईटीबीपी के जवान आधुनिक हथियारों से लैस होकर मंदिर की सुरक्षा में तैनात किए गए हैं। फिलहाल धाम में आईटीबीपी के 30 जवान सुरक्षा व्यवस्था में तैनात हैं। और यह जवान अप्रैल माह तक धाम में ही रहेंगे।
इसके अतिरिक्त 400 जवान धाम में कार्य कर रहे हैं। धाम में लगातार मजदूरी एवं अन्य लोगों की आवाजाही हो रही है। ऐसे में बद्री केदार मन्दिर समिति मंदिर की सुरक्षा में कोई कमी नही रखना चाहती है। सुरक्षा को देखते हुए मंदिर समिति ने पूर्व में गृह मंत्रालय को सुरक्षा को लेकर आईटीबीपी के जवानों को तैनात करने की मांग की थी।
वहीं पहले से सुरक्षा के लिए धाम में पुलिस बल तैनात हैं।
बता दें कि इस वर्ष केदारनाथ मंदिर के गर्भ गृह को स्वर्णमंडित कराया गया है। बद्रीनाथ धाम का गर्भ गृह पूर्व से स्वर्णमंडित था। सुरक्षा व्यवस्थाओं को मजबूत करने हेतु कपाट बंद होने से पूर्व मंदिर समिति के द्वारा मुख्य सचिव को पत्र लिखा गया था। वर्तमान में बद्रीनाथ धाम एवं केदारनाथ धाम में मास्टर प्लान के तहत कार्य चल रहे हैं, ओर वहां पर भारी संख्या में मजदूर रह रहे हैं साथ ही लगातार आवाजाही हो रही है। जिसे देखते हुए वहां पर आईटीबीपी के जवानों को तैनात किया गया है।
वहीं, पुलिस उपाधीक्षक गुप्तकाशी विमल रावत ने बताया कि केदारनाथ धाम में 30 आईटीबीपी के जवान तैनात हैं, पुलिस बल इन जवानों के साथ मिलकर कार्य कर रहा है। केदारनाथ मंदिर की सुरक्षा अब आईटीबीपी के जवानों को सौंप दी गई है। ये जवान यहां अप्रैल माह तक तैनात रहेंगे। तथा केदारनाथ धाम में हेलीपैड सदैव एक्टिव मोड़ में रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!