उत्तराखंडटेक्नोलॉजीरुद्रप्रयागरोजगारलाइफस्टाइल

अमृत सरोवर को पर्यटन से जोड़ने व बुग्याल क्षेत्र का सरंक्षण के सीडीओ ने दिए निर्देश, आस्ट्रेलियन भेड़ प्रजनन केंद्र का किया स्थलीय निरीक्षण

रुद्रप्रयाग। मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार ने गुरुवार को विकास खंड ऊखीमठ की ग्राम पंचायत हुड्डू में अमृत सरोवर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अमृत सरोवर को पर्यटन से जोड़ने के लिए संपर्क मार्ग स्थापित करने, बुग्याल सरंक्षण हेतु आवश्यक कार्यवाही, तालाब के चारों ओर संपर्क मार्ग निर्माण तथा सरोवर के चारों ओर तारबाड़ करने के निर्देश दिए।
मुख्य विकास अधिकारी ने निरीक्षण के दौरान आस्ट्रेलियन भेड़ प्रजनन केंद्र चलयाखोद मक्कू का स्थलीय निरीक्षण कर सम्बन्धित विभाग के कार्मिकों को रख-रखाव के भी निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास के अंतर्गत निर्माणाधीन होम-स्टे का निरीक्षण किया गया। उन्होंने विभिन्न एसएचजी समूहों द्वारा होने वाले निर्माणाधीन होम-स्टे को समय सीमा के अंतर्गत पूर्ण करने के निर्देश दिए। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा प्राथमिक विद्यालय मक्कू का निरीक्षण करते हुए कार्यालय में अभिलेखों का सत्यापन, मध्याहन भोजन में बेहतर गुणवत्ता तथा ग्राम पंचायत मक्कू में मनरेगा से निर्मित स्वयं सहायता कक्ष का निरीक्षण कर स्वयं सहायता समूहों द्वारा बनाए जा रहे उत्पादों को गुणवत्ता के साथ बेहतर ढंग से तैयार करने के निर्देश दिए ताकि उनकी आजीविका में और अधिक वृद्धि हो सके। निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने निर्माणाधीन मेरा गांव मेरी सड़क का निरीक्षण भी किया तथा संबंधित अधिकारियों को द्वितीय फेज का कार्य शीघ्र पूर्ण करने के भी निर्देश दिए गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!