उत्तराखंडगांव

मालरोड के पुननिर्माण कार्यों का मुख्य सचिव एस एस संधू ने किया निरीक्षण

उत्तराखंड मुख्य सचिव डाॉ एसएस संधू ने मालरोड के पुननिर्माण का किया निरीक्षण, अधिकारियों को लगाई जमकर फटकार
देहरादून।  मसूरी माल रोड के सौंदर्यीकरण और पुनर्निर्माण के कार्यों में हो रही देरी के लेकर मुख्य सचिव द्वारा पूर्व में नाराजगी जताई गई थी जिसको लेकर मुख्य सचिव डॉ एसएस संधू द्वारा जिलाधिकारी देहरादून सोनिका सिंह एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी सहित कई अधिकारियों के साथ मसूरी माल रोड पर पहुंचे और माल रोड का गांधी चौक से लेकर पिक्चर पैलेस चौक तक स्थलीय निरीक्षण किया गया। वहीं अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई । इस मौके पर मसूरी के कई सामाजिक कार्यकर्ताओं ने माल रोड पर पूरे पुनर्निर्माण के कार्य में हो रही देरी और अधिकारियों के आपस में समाजस्य ना से ना होने पर मुख्य सचिव के सामने अपनी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि मसूरी का पर्यटन सीजन शुरू हो चुका है और अभी माल रोड के पुनर्निर्माण का काम काफी बाकी है ऐसे में अगर जल्द इस काम को पूरा नहीं कराया गया तो मसूरी का पर्यटन सीजन प्रभावित होगा। मुख्य सचिव एसएस संधु ने माल रोड पर लग रहे कॉबलस्टोन के कार्य में तेजी लाने के साथ कई चौक के डिजाइन को चेंज करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि माल रोड में घूमने के लिए आते हैं और मालरोड को व्यवस्थित और सुंदर बनाये जाने को लेकर सरकार और प्रशासन काम कर रहा है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को कार्य की गुणवत्ता का विशेष तौर पर ध्यान रखने के निर्देश दिए। उन्होंने जिलाधिकारी देहरादून को स्वयं मालरोड के पुननिर्माण के कार्यो की मोनिटरींग करने के निर्देश दिए गए। मुख्य सचिव डॉ एसएस संधू ने बताया कि माल रोड के पुनर्निर्माण को लेकर सभी सर्विस लाइन को नए रूप दिया गया है जिस वजह से माल रोड के पुनर्निर्माण में देरी हुई है। जिलाधिकारी देहरादून सोनिका सिंह ने बताया कि माल रोड के पुनर्निर्माण के कार्य में हो गई देरी के लिए कई कारण है उन्होंने कहा कि पूर्व में मालरोड में विभिन्न विभागों की सर्विस लाइने थी जिसका का कोई रिकॉर्ड किसी भी विभाग के पास नहीं थी जिसको दोबारा से बनाए जाने को लेकर काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। उन्होंने बताया कि मालरोड के पुननिर्माण के काम में देरी बारिश मुख्य कारण रहा है।उन्होंने कहा कि लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता मसूरी में ही रहकर काम को जल्द से जल्द पूरा करेंगे वहीं सहायक अभियंता की भी नियुक्ति कर दी गई है । एसडीएम मसूरी में रहकर माल रोड के पुनर्निर्माण का कार्य की समीक्षा कर रहे हैं और अधिकारियों के आपस में सामंजस्य बनाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं उन्होंने बताया कि 15 दिन के अंदर माल रोड पर पुनर्निर्माण का काम पूरा हो जाएगा और माल रोड बहुत ही खूबसूरत रूप से बनकर तैयार होगी जो सभी को आकर्षित करेंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!