बड़ी खबर : गौरीकुंड हादसे में पांचवा शव बरामद, 18 लापता लोगों का रेस्क्यू खोजबीन अभियान जारी……

गौरीकुंड हादसे में पांचवा शव बरामद, शिनाख्त जारी, रेस्क्यू टीम सर्च खोजबीन में जुटी
रुद्रप्रयाग। गौरीकुंड हादसे में रेस्क्यू दल को एक और शव हुआ बरामद, 18 लापता शवों की खोजबीन जारी।
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने अवगत कराया कि विगत दिनों गौरीकुंड डाटपुलिया के समीप भारी भू-स्खलन के कारण लापता हुए 20 लोगों का आज सावतें दिन भी सर्च रेस्क्यू एवं खोजबीन का अभियान जारी है। सर्च रेस्क्यू एवं खोजबीन अभियान के दौरान आज 20 लोगों में से लापता चल रहे एक और व्यक्ति का शव बरामद किया गया है, जिसकी शिनाख्त की जा रही है।
उन्होंने अवगत कराया है कि घटना स्थल से आज रेस्क्यू टीम ने दो (2) लापता व्यक्तियों के शव बरामद किए हैं। उन्होंने अवगत कराया है कि उक्त घटना में लापता हुए 23 व्यक्तियों में से अब तक 05 व्यक्तियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। शेष 18 लापता व्यक्तियों का रेस्क्यू एवं खोजबीन कार्य जारी है। रेस्क्यू एवं खोजबीन टीम में डीडीआरएफ, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, वाईएमएफ, पुलिस, प्रशासन की टीम शामिल हैं।



