उत्तराखंडफटाफट ख़बरेंरुद्रप्रयाग

बड़ी खबर : 6 मई तक लगी केदारनाथ धाम के पंजीकरण पर रोक, जानें क्यों……

6 मई तक लगी केदारनाथ धाम के पंजीकरण पर रोक

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम में पल-पल बदलते मौसम से हो रही बारिश और बर्फबारी को देखते हुए पर्यटन विभाग ने ऑनलाइन और ऑफलाइन पंजीकरण पर6 मई तक रोक लगा दी है।
पर्यटन विकास परिषद के संयुक्त निदेशक वाईके गंगवार ने बताया कि केदारनाथ धाम में बारिश और बर्फबारी को देखते हुए धाम लिए के ऑनलाइन और ऑफलाइन पंजीकरण पर 6 मई तक रोक लगा दी गई है। पर्यटन विभाग की वेबसाइट टूरिस्ट केयर पर भी इस बात का अपडेट उपलब्ध कराया गया है।
चारधाम में हो रही बर्फबारी और मौसम के लिए जारी अलर्ट को देखते हुए उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद की ओर से केदारनाथ धाम के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन पंजीकरण पर रोक की अवधि 6 मई तक बढ़ा दी गई है।
ऋषिकेश स्थित यात्री पंजीकरण केंद्र में बद्रीनाथ , गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के ही पंजीकरण किए जा रहे हैं। हिमालय क्षेत्र सहित चार धाम में पिछले कुछ दिनों से बर्फबारी हो रही है। चारधाम यात्रा प्रशासन संगठन की ओर से पहले 30 अप्रैल तक केदारनाथ धाम के पंजीकरण पर रोक लगाई गई थी, वहीं मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए यह रोक तीन मई तक बढ़ा दी गई थी। पहाड़ी क्षेत्रों में मौसम अभी यात्रा के अनुकूल नहीं है, जिसको देखते हुए केदारनाथ धाम के पंजीकरण पर रोक को आगे बढ़ा दिया गया है। पर्यटन विकास परिषद के संयुक्त निदेशक वाईके गंगवार ने बताया कि केदारनाथ धाम की ऑनलाइन और ऑफलाइन पंजीकरण पर 6 मई तक रोक लगाई गई है। यह जानकारी विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!