बारिश और बर्फवारी के बीच केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं की सेवा में लगे तीर्थपुरोहित

बारिश और बर्फवारी के बीच केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं की सेवा में लगे तीर्थपुरोहित
गुप्तकाशी। श्री केदारनाथ धाम में हो रही बारिश और बर्फवारी में श्रद्धालु बड़ी संख्या में केदारनाथ पहुंच रहे हैं। बता दें कि, मौसम के पल पल बदलने से धाम में रुक रुक कर बारिश ओर बर्फवारी जारी है। लगातार हो रही बारिश में श्रद्धालु दर्शनों की कतार में लगे दिखाई दे रहे हैं, साथ ही भक्तों का उत्साह बना हुआ है।
वहीं, बाबा के भक्तों की सेवा में केदारनाथ धाम में पंच पण्डा तीर्थ पुरोहित समिति के युवा अध्यक्ष अमित शुक्ला के नेतृत्व में सभी श्रद्धालुओं को भारी बर्फवारी में निशुल्क चाय की व्यवस्था करते रहे साथ ही बुजुर्ग तीर्थ यात्रियों को दर्शन कराने में भी लगे रहे।
श्रद्धालुओ ने इस प्रकार सेवा कर रहे सभी युवाओं का आभार प्रकट किया। पंचपण्डा समिति अध्यक्ष अमित शुक्ला ने बताया कि तीर्थ यात्री बारिश और बर्फवारी में भी दर्शनों की इस कतार में लगे हुए हैं उन्हें देख सभी युवाओं द्वारा निशुल्क चाय व्यवस्था की गई। इस दौरान पंकज शुक्ला ,प्रदीप शुक्ला, दीपक शुक्ला, सहित तीर्थ पुरोहित मौजूद रहे।



