उत्तराखंडफटाफट ख़बरेंरुद्रप्रयाग

डीजीपी ने लिया केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा, तीर्थ यात्रियों से किया संवाद, गौरीकुंड में बाईपास तैयार करने को लेकर पत्राचार करने के दिए निर्देश

डीजीपी ने लिया केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा, तीर्थ यात्रियों से किया संवाद, गौरीकुंड में बाईपास तैयार करने को लेकर पत्राचार करने के दिए निर्देश

पुलिस महानिदेशक ने लिया गौरीकुण्ड व सोनप्रयाग पहुंच कर यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा

रुद्रप्रयाग। पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने सोनप्रयाग, गौरीकुण्ड पहुंचकर पुलिस व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
वही गौरीकुण्ड का अधिकांश क्षेत्र बिल्कुल संकरा होने तथा आवाजाही का एकमात्र रास्ता होने के चलते गौरीकुण्ड घोड़ा पड़ाव के दूसरी छोर पर बाईपास तैयार कराये जाने हेतु पत्राचार करने के निर्देश दिए , ताकि इस सम्पूर्ण क्षेत्र में भीड़ के दबाव को खत्म किया जा सके। यात्रा के सभी पैदल पड़ावों पर नियुक्त पुलिस बल व यात्रियों की सुविधा व तात्कालिक सहायता हेतु ऑक्सीजन सिलैंडर रखवाये जाने के निर्देश दिए गये। धाम सहित यात्रा पड़ावों की पवित्रता बनाये रखने हेतु “ऑपरेशन मर्यादा” चलाये जाने के साथ ही इस सम्बन्ध में होर्डिंग्स, फ्लैक्स, बैनर लगवाये जाने के निर्देश दिये गये। गौरीकुण्ड में पुलिस चेक पोस्ट पर श्रद्धालुओं के आवागमन को बनाये रखने हेतु निरन्तर अनाउंसमेंट की ड्यूटी कर रहे होमगार्ड जवान को नगद ₹1000 का पारितोषिक प्रदान किया गया।
इस दौरान केदारनाथ धाम पैदल जा रहे यात्रियों से संवाद स्थापित किया गया। यात्रियों द्वारा पालकी काउंटर पर अत्यधिक भीड़ के नियंत्रण के अनुरोध पर उपस्थित चौकी प्रभारी गौरीकुण्ड को पालकी बुकिंग काउंटर पर यात्रियों को कतारबद्ध तरीके से खड़ा कराने हेतु पुलिस बल नियुक्त करने के निर्देश दिए गए। गौरीकुण्ड में पुलिस व्यवस्थाओं को और अधिक दुरुस्त किये जाने के निर्देश दिये गये।
कोतवाली सोनप्रयाग पहुंचकर पुलिस कार्मिकों का सम्मेलन लेकर उनकी समस्यायें जानी गयी। यात्रा ड्यूटी हेतु आये बाहरी जनपदों के पुलिस बल को चारधाम यात्रा मद से गर्म जैकेट व इनर उपलब्ध कराये जाने के निर्देश दिये गये। पुलिस बल का मनोबल बढ़ाये जाने हेतु उनको हर प्रकार की बुनियादी सुविधायें मुहैया कराने के निर्देश दिये गये। उपस्थित पुलिस बल को कहा गया कि चारधाम से सम्बन्धित ड्यूटियां आपकी रुटीन ड्यूटियों से थोड़ा मुश्किल जरूर हैं, परन्तु यही आपकी कार्य क्षमता को और मजबूत करेगी।
इस अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक यातायात हर्षवर्द्धनी सुमन, प्रभारी निरीक्षक सोनप्रयाग सुरेश चन्द्र बलूनी, यातायात निरीक्षक श्याम लाल, चौकी प्रभारी गौरीकुण्ड कुलेन्द्र सिंह रावत सहित वहां पर नियुक्त पुलिस बल उपस्थित रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!