उत्तराखंडफटाफट ख़बरेंरुद्रप्रयाग

रुद्रप्रयाग में UKSSSC परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, 1882 अभ्यर्थी हुए शामिल

रुद्रप्रयाग में UKSSSC परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, 1882 अभ्यर्थी हुए शामिल

जनपद में स्नातक स्तरीय (UKSSSC) परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपादित हो गई। परीक्षा से पहले जिला प्रशासन द्वारा सभी तैयारियां पूर्व में ही सुनिश्चित कर ली गई थीं, जिसके चलते परीक्षा केंद्रों पर कोई अव्यवस्था नहीं देखी गई।
जनपद में कुल 16 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इन केंद्रों पर 3143 अभ्यर्थियों को परीक्षा देनी थी। निर्धारित समय पर आयोजित परीक्षा में 1882 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए, जबकि 1261 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
पुलिस और मजिस्ट्रेट की तैनाती के साथ सभी केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व अन्य निगरानी की व्यवस्था की गई थी। शांतिपूर्ण माहौल में परीक्षा संपन्न होने पर जिला प्रशासन ने संतोष व्यक्त किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!