उत्तराखंडफटाफट ख़बरेंरुद्रप्रयागलाइफस्टाइलशिक्षा

डॉ जैक्सवीन स्कूल गुप्तकाशी में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी और क्विज प्रतियोगिता आयोजित 

गुप्तकाशी। डॉ. जैक्स वीन नेशनल स्कूल गुप्तकाशी में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।  राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर विद्यालय में विज्ञान मेला, मॉडल प्रदर्शनी, चित्रकला, वाद-विवाद एवं विज्ञान क्विज प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी में कक्षा एक से ग्यारहवीं तक के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। छात्रों द्वारा रसायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान, वनस्पति विज्ञान और जंतु विज्ञान से संबंधित अनेक अभिनव मॉडल प्रस्तुत किए गए। प्रदर्शनी में स्वच्छता, वाटर टैंक अलार्म, भूकंप अलार्म, हाइड्रोलिक जेसीबी, हाइड्रोलिक लिफ्ट, हाइड्रोलिक क्रेन, रेन वॉटर हार्वेस्टिंग, चालक-कुचालक जाँच, इलेक्ट्रोस्कोप, पर्यावरणीय परिवर्तन, पवन ऊर्जा, पॉलीहाउस, ज्वालामुखी, प्रकाश संश्लेषण, सौर ऊर्जा, यांत्रिक ऊर्जा, बायोडिग्रेडेबल सामग्री से वर्मी कम्पोस्ट निर्माण, आधुनिक गांव, जल संरक्षण, वैक्यूम क्लीनर, कम्पोजिट फिश कल्चर, वेब सर्वर, फ्यूचर लैब, स्पेस सैटेलाइट, सौर मंडल तथा पृथ्वी, सूर्य और चंद्रमा की गतियों पर आधारित मॉडलों ने दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया। नौनिहालों ने अपने मॉडलों के सिद्धांतों, कार्यप्रणाली एवं उपयोगिता की विस्तृत व्याख्या कर वैज्ञानिक सोच का परिचय दिया।

कार्यक्रम के अंतर्गत कक्षावार विज्ञान चित्रकला प्रतियोगिता, विज्ञान विषयों पर वाद-विवाद प्रतियोगिता एवं प्राथमिक, जूनियर व सीनियर स्तर पर मॉडल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। अंतर सदनीय विज्ञान क्विज प्रतियोगिता में छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर शिक्षकों ने छात्रों को महान वैज्ञानिक सर सी.वी. रमन के जीवन एवं उनकी खोजों की विस्तृत जानकारी दी। संस्था के चेयरमैन मनोज बेंजवाल ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण को विकसित करने के साथ ही उनकी छिपी प्रतिभा को निखारने का कार्य करती हैं।
प्रतियोगिता में शिक्षक राहुल राणा, मनीश डिमरी, कविता दुमागा, पंकज पंवार एवं सुलेखा चौहान ने निर्णायक की भूमिका निभाई। इस दौरान विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने कार्यक्रम के संचालन में सहयोग प्रदान किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!