
06 पेटी अवैध शराब का परिवहन कर रहे व्यक्ति को अगस्त्यमुनि पुलिस ने किया गिरफ्तार, शराब तस्करी में प्रयुक्त वाहन किया गया सीज
रूद्रप्रयाग। अवैध शराब की तस्करी के रोकथाम एव धरपकड़ हेतु पुलिस अधीक्षक डा विशाखा अशोक भदाणे के निर्देशानुसार थाना अगस्यमुनि पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान भीम सिंह पुत्र स्व.श्री देव सिंह, निवासी ग्राम लखेड़ी, पोस्ट गौल, थाना गैरसैण, जिला चमोली को वाहन संख्या UA 07 P 0017 सेन्ट्रो कार में 06 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब मेकडाॅवल्स व्हिस्की का परिवहन करते हुए गिरफ्तार किया , जिसके विरुद्ध आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गयी है तथा अवैध शराब तस्करी में प्रयुक्त उक्त वाहन को मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज किया गया है। इस दौरान मौके पर पुलिस टीम उ0नि0 आशुतोष चौहान, मुख्य आरक्षी सन्तोष मौजूद रहे।



