वेद-वेदांग संस्कृत महाविद्यालय जोशीमठ के पूर्व प्रधानाचार्य लमगौंडी निवासी श्रीकृष्ण पोस्ती के निधन से क्षेत्र मे शोक की लहर

लक्ष्मण सिंह नेगी
ऊखीमठ। वेद-वेदांग संस्कृत महाविद्यालय जोशीमठ के पूर्व प्रधानाचार्य व गुप्तकाशी लमगोंडी निवासी 81 वर्षीय श्रीकृष्ण पोस्ती के निधन से क्षेत्र मे शोक की लहर छा गयी है तथा जनप्रतिनिधियो, ग्रामीणो ,परिजनो व विभिन्न सामाजिक संगठनो ने उनके निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है । श्री कृष्ण पोस्ती ने वेद वेदांग संस्कृत महाविद्यालय जोशीमठ मे लम्बे समय तक प्रधानाचार्य के पद पर रहकर संस्कृत व साहित्य के क्षेत्र मे विशिष्ट कार्य कर संस्कृत व साहित्य को आगे बढाने के लिए हमेशा समर्पित रहे तथा संगीत के क्षेत्र मे उनकी विशेष रूची रही है । प्रधानाचार्य पद से सेवानिवृत्त होने के बाद केदार घाटी व क्षेत्र मे होने वाले धार्मिक , सामाजिक व सांस्कृतिक गतिविधियो मे उनका योगदान अग्रणी रहा है । रविवार को उन्होने अन्तिम सांस ली तथा सोमवार को उनका अन्तिम संस्कार उनके पैतृक घाट पर गमगीन माहौल मे किया गया। उनके निधन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी , पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज, जनपद प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा , गढवाल सासंद अनिल बलूनी, केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल, पूर्व विधायक मनोज रावत, राज्य मंत्री चण्डी प्रसाद भट्ट , पूर्व राज्य मंत्री दिनेश बगवाडी, अशोक खत्री , नगर पंचायत केदारनाथ पूर्व चैयरमैन श्रीनिवास पोस्ती , पूर्व धर्माधिकारी बद्रीनाथ भुवन चंद उनियाल , निवर्तमान जिला पंचायत उपाध्यक्ष समंत तिवारी , नगर पंचायत अध्यक्ष कुब्जा धर्म्वाण , निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य गणेश तिवारी, विनोद राणा, रीना बिष्ट, केदार सभा अध्यक्ष राजकुमार तिवारी ,निवर्तमान प्रधान अखिलेश सजवाण, निवर्तमान क्षेपस दुर्गेश बाजपेयी ,किशन अवस्थी , उमेश पोस्ती, प्रदीप बगवाड़ी , सोमनाथ पोस्ती, कुबेरनाथ पोस्ती,नितीन पोस्ती,नरेश पोस्ती सहित जनप्रतिनिधियो , ग्रामीणो ,परिजनो, विभिन्न सामाजिक संगठनो व केदार घाटी के जनमानस ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।



