उत्तराखंडखास खबरेंगांवरुद्रप्रयागलाइफस्टाइलसुरक्षा

बनातोली में स्थाई पुल का निर्माण न होने तथा ट्राली  निर्माण कार्य अधर मे लटकने से ग्रामीणो मे लोक निर्माण विभाग के प्रति आक्रोश

लक्ष्मण सिंह नेगी।

ऊखीमठ। द्वितीय केदार मदमहेश्वर यात्रा के आधार शिविर बनातोली मे मोरखम्बा नदी पर बने अस्थाई लकड़ी के पुल की सुरक्षा दिवाल टूटने तथा ट्राली का कार्य कही महीनो से अधर मे लटकने से सीमान्त ग्राम पंचायत गौण्डार के ग्रामीणो की मुश्किल बढ़ती जा रही है। यदि आगामी बरसात से पूर्व मोरखम्बा नदी पर स्थाई पुल व ट्राली का निर्माण कार्य पूर्ण नही किया जाता है तो मदमहेश्वर धाम की यात्रा प्रभावित होने के साथ गौण्डार गांव के ग्रामीणो की मुश्किले और अधिक बढ सकती है। मोरखम्बा नदी पर स्थाई पुल का निर्माण न होने तथा ट्राली का निर्माण कार्य अधर मे लटकने से ग्रामीणो मे लोक निर्माण विभाग के प्रति आक्रोश बना हुआ है तथा ग्रामीणो ने लोक निर्माण विभाग के कार्यालय का घेराव करने का मन बना दिया है। ग्रामीणो का कहना है कि लोक निर्माण विभाग की अनदेखी के कारण ट्राली का निर्माण कार्य कई महीनो से अधर मे लटका हुआ है तथा विभागीय अधिकारी समय- समय पर कोरे आश्वासन देकर इतिश्री कर रहे है।

बता दे कि 14 अगस्त 2023 मे मदमहेश्वर यात्रा के आधार शिविर बनातोली मे मोरखम्बा नदी पर दशको पूर्व बना लोहे का गार्डर पुल नदी की तेज धाराओ मे समा गया था तथा मदमहेश्वर धाम मे फसे सैकड़ो श्रद्धालुओ को हेली रेक्स्यू के जरिये सुरक्षित स्थानो पर पहुंचाया गया था तथा मदमहेश्वर धाम की यात्रा खासी प्रभावित हुई थी। गौण्डार गांव के ग्रामीणो के सहयोग से मोरखम्बा नदी पर लकड़ी का अस्थाई पुल बनाकर यात्रा सुचारू की गयी थी। विगत वर्ष 26 जुलाई 2024 को लकड़ी का अस्थाई पुल भी मोरखम्बा नदी की तेज धाराओ मे समाने से मदमहेश्वर धाम की यात्रा खासी प्रभावित होने के साथ मदमहेश्वर धाम मे फसे 105 तीर्थ यात्रियो का हेली रेक्स्यू कर सुरक्षित स्थानो मे पहुंचाया गया था फिर गौण्डार के ग्रामीणो के अथक प्रयासो से मोरखम्बा नदी पर लकड़ी का अस्थाई पुल तैयार कर 2 अगस्त को मदमहेश्वर धाम की यात्रा सुचारू हो पायी थी तथा लोक निर्माण विभाग द्वारा मोरखम्बा नदी पर ट्राली का निर्माण कार्य शुरू तो किया गया था मगर आज तक ट्राली का निर्माण कार्य पूरा नही हो पाया है। प्रधान बीर सिंह पंवार ने बताया कि पुल निर्माण व ट्राली के शेष कार्य को पूरा करने के लिए कई बार लोक निर्माण विभाग के अधिकारियो से गुहार लगाई गई है मगर विभागीय अधिकारी ग्रामीणो की फरियाद सुनने के लिए राजी नही है। पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य शिवानन्द पंवार ने बताया कि विगत दिनो हिमालयी क्षेत्रो मे बर्फबारी होने के कारण मोरखम्बा के जल स्तर मे वृद्धि होने से अस्थाई पुल की सुरक्षा दीवाल क्षतिग्रस्त हो चुकी है तथा आगामी बरसात मे समस्या और गम्भीर हो सकती है। ग्रामीण बीरबल बिष्ट ने बताया कि विभागीय अनदेखी के कारण ट्राली का निर्माण कार्य अधर मे लटका हुआ है। पूर्व प्रधान बलबीर पंवार का कहना है कि यदि समय रहते ट्राली का निर्माण कार्य पूरा नही किया गया तो ग्रामीणो को लोक निर्माण विभाग के कार्यालय का घेराव करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग के अधिकारियो की होगी । वही दूसरी ओर लोक निर्माण विभाग के अधिकारियो का कहना है कि मौसम साफ होते ही ट्राली का शेष कार्य पूरा किया जायेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!