उत्तराखंडगांवफटाफट ख़बरेंरुद्रप्रयाग

भगवती चामुण्डा की दिवारा यात्रा के डमार गांव पहुंचने पर ग्रामीणो ने किया भव्य स्वागत

लक्ष्मण सिंह नेगी

ऊखीमठ। कालीमठ घाटी के सीमांत गांवों की आराध्य भगवती चामुण्डा की दिवारा यात्रा रात्रि प्रवास के लिए डमार गांव पहुंचने पर ग्रामीणो ने भव्य स्वागत किया जबकि फेगू गांव मे भगवती चामुण्डा व भगवती दुर्गा के 15 वर्षो बाद ऐतिहासिक मिलन के साक्षी हजारो ग्रामीण बने। भगवती चामुण्डा की दिवारा यात्रा के आगमन से भीरी क्षेत्र के हर गांव का वातावरण भक्तिमय बना हुआ है तथा भगवती चामुण्डा की दिवारा यात्रा विभिन्न गांवो का भ्रमण कर ग्रामीणो की कुशलक्षेम पूछकर आशीर्वाद दे रही है व ग्रामीण श्रद्धा भाव से भगवती चामुण्डा की पूजा – अर्चना कर मनौती मांग कर विश्व कल्याण व क्षेत्र के खुशहाली की कामना कर रहे है। रविवार को भगवती चामुण्डा की दिवारा यात्रा विभिन्न गावो का भ्रमण कर रात्रि प्रवास के लिए चन्द्रापुरी पहुंचेगी।

शनिवार को ब्रह्म बेला पर विद्वान आचार्य अमित भट्ट, राजेन्द्र प्रसाद देवशाली, अनूप भट्ट, गोपाल देवशाली ने फेगू गांव मे ब्रह्म बेला पर पंचाग पूजन के तहत विधि – विधान से अनेक पूजाये समपन्न कर भगवती चामुण्डा , भगवती दुर्गा सहित तैतीस कोटि देवी – देवताओ का आवाहन कर आरती उतारी तथा ठीक 9 बजे भगवती चामुण्डा की दिवारा यात्रा ने फेगू गांव मे नगर भ्रमण के तहत विभिन्न तोको का भ्रमण कर ग्रामीणो की कुशलक्षेम पूछकर आशीर्वाद दिया तथा ग्रामीण ने अनेक प्रकार की पूजा सामाग्रियो से अर्घ्य लगाकार व लाल – पीले वस्त्र अर्पित कर मनौती मांगी । दिवारा यात्रा के टिमरिया गांव पहुंचने पर ग्रामीणो ने भव्य स्वागत कर मनौती मांगी। देर सांय दिवारा यात्रा के डमार गांव पहुंचने पर ग्रामीणो ने पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया । दिवारा यात्रा कार्यकारी अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह तिन्दोरी , ने बताया कि दिवारा यात्रा का हर गांव मे श्रद्धा पूर्वक भव्य स्वागत किया जा रहा है तथा ग्रामीणो मे भगवती चामुण्डा के प्रति अटूट आस्था बनी हुई है । दिवारा यात्रा मीडिया प्रभारी राय सिंह तिन्दोरी ने बताया भगवती चामुण्डा की दिवारा यात्रा चन्द्रापुरी , सौडी , अगस्तमुनि , सिल्ली , तिलवाडा रूद्रप्रयाग सहित विभिन्न शहरो व गावो का भ्रमण करते हुए आगामी 13 जनवरी को हरिद्वार पहुंचेगी तथा 14 जनवरी को मकर संक्रान्ति पर्व पर गंगा स्नान व तीर्थ दर्शन के बाद अपने भण्डार गृह जाल मल्ला के लिए वापस लौटेगी। इस मौके संरक्षक कृपाल सिंह राणा , त्रिलोक सिंह रावत , सचिव कीरत सिंह राणा , रामचन्द्र सिंह राणा , कोषाध्यक्ष योगम्बर सिंह रावत , दिनेश सत्कारी , मोहन सिंह राणा , मुलायम सिंह तिन्दोरी , गजपाल सिंह तिन्दोरी , सूरज सिंह सत्कारी , अरविन्द सिंह तिन्दोरी , अजीत पंवार, सुरेशा सिंह पंवार, मोहन सिंह सत्कारी , प्रह्लाद रावत, प्रकाश सिंह राणा , दिलवर सिंह सत्कारी , गोविन्द सिंह राणा , महिपाल सिंह तिन्दोरी , रमेश रावत, दिलवर सिंह राणा , बिक्रम सिंह राणे सहित फेगू , टिमरिया व डमार गावो के सैकड़ो श्रद्धालु मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!