उत्तराखंडफटाफट ख़बरेंरुद्रप्रयाग

जवाड़ी बायपास पर रौठिया के समीप वाहन दुर्घटनाग्रस्त

जवाड़ी बायपास पर रौठिया के समीप वाहन दुर्घटनाग्रस्त,

रुद्रप्रयाग। जनपद मुख्यालय के समीप जवाड़ी बायपास पर रौठिया के पास वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने से एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, SDRF, DDRF की टीमें मौके पर पहुंची। SDRF, DDRF द्वारा तत्काल रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया।

बता दें, कि उक्त वाहन में एक ही व्यक्ति उमेद सिंह नेगी s/o जगत सिंह नेगी 52 वर्ष, निवासी- ग्राम फड़किया रुद्रप्रयाग। सवार था जो जवाड़ी बायपास से होते हुए रुद्रप्रयाग की तरफ आते समय अनियंत्रित होने से लगभग 200 मीटर नीचे खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिससे उक्त व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गयी।

SDRF टीम द्वारा मौके पर पहुँचकर वैकल्पिक मार्ग से होते हुए खाई में गिरे वाहन तक पहुँच बनाई व उक्त व्यक्ति के शव को बॉडी बैग के माध्यम से मुख्य मार्ग तक पहुँचाकर जिला पुलिस के सुपर्द किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!