उत्तराखंडगांवफटाफट ख़बरें

20 करोड़ 85 लाख रुपये की लागत से होगा जैबीरी भूधंसाव प्रभावित क्षेत्र का ट्रीटमेंट, विधायक केदारनाथ ने किया शुभारंभ

ऊखीमठ। केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग कुंड–चमोली (107-A) पर जैबीरी के निकट भूधंसाव से प्रभावित क्षेत्र के स्थायी ट्रीटमेंट कार्य का गुरुवार को विधायक आशा नौटियाल द्वारा भूमि पूजन कर शुभारंभ किया। लगभग 20 करोड़ 85 लाख रुपये की लागत से प्रभावित क्षेत्र का स्थायी ट्रीटमेंट किया जाएगा।
जैबीरी में राष्ट्रीय राजमार्ग का हिस्सा 2012-13 की भीषण आपदा के दौरान मंदाकिनी नदी के तेज कटाव के कारण भूधंसाव की चपेट में आ गया था। जिस कारण यह क्षेत्र अत्यंत संवेदनशील बना हुआ है और स्थानीय नागरिकों, एवं श्रद्धालुओं को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

कार्य का शुभारंभ कर विधायक आशा नौटियाल ने कहा कि इस संवेदनशील क्षेत्र का स्थायी समाधान क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग एवं आवश्यकता रही है। ट्रीटमेंट कार्य पूर्ण होने के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग की सुरक्षा को मजबूती मिलेगी तथा स्थानीय नागरिकों, यात्रियों और श्रद्धालुओं का आवागमन अधिक सुरक्षित एवं सुगम हो सकेगा। उन्होंने कहा कि केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र में सड़क कनेक्टिविटी को बेहतर बनाना, संवेदनशील मार्गों का स्थायी समाधान करना तथा स्थानीय नागरिकों की सुरक्षा एवं सुविधाओं को प्राथमिकता देना हमारी प्रतिबद्धता है। क्षेत्र के विकास और जनहित से जुड़े कार्यों को निरंतर गति प्रदान करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ प्रयास किए जा रहे हैं।

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य सरोज राणा, मंडल अध्यक्ष दलबीर नेगी, सभासद नन्दराम सेमवाल, पूर्व अध्यक्ष गजपाल रावत, तेजप्रकाश त्रिवेदी,विनोद रावत, देवेन्द्र प्रसाद, नन्दन रावत, योगेन्द्र नेगी सहित वरिष्ठ पदाधिकारीगण एवं सम्मानित क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!