उत्तराखंडगांवफटाफट ख़बरें

तल्ला नागपुर महोत्सव समिति अध्यक्ष व पूर्व प्रधान कुण्डा दानकोट प्रताप सिंह मेवाल का लम्बी बीमारी के बाद निधन

लक्ष्मण सिंह नेगी।

ऊखीमठ। तल्ला नागपुर महोत्सव समिति अध्यक्ष व ग्राम पंचायत कुण्डा दानकोट के पूर्व प्रधान 72 वर्षीय प्रताप सिंह मेवाल का लम्बी बीमारी के बाद निधन हो गया है। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर छा गयी है। बुधवार को उनका अन्तिम संस्कार उनके पैतृक घाट पर गमगीन माहौल में किया गया। उनके निधन पर तल्लानागपुर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, परिजनों, ग्रामीणों, तल्लानागपुर महोत्सव समिति पदाधिकारियों , व्यापार संघ चोपता के पदाधिकारियों व विभिन्न सामाजिक संगठनों ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। स्वर्गीय प्रताप सिंह मेवाल ने 2008 से 2013 तक ग्राम पंचायत कुण्डा दानकोट के प्रधान पद पर रहकर गांव के सर्वागीण विकास में अहम योगदान दिया तथा 2016 से वर्तमान समय तक तल्लानागपुर महोत्सव समिति के अध्यक्ष पद पर रहकर तल्लानागपुर महोत्सव के सफल संचालन में महत्वपूर्ण योगदान दिया। तल्लानागपुर क्षेत्र में होने वाले धार्मिक, सांस्कृतिक, आध्यात्मिक कार्यक्रमों में उनका योगदान अग्रणी रहा। उनके निधन पर तल्लानागपुर महोत्सव समिति संरक्षक नत्था सिंह मेवाल,सन्तोष मेवाल, ललित मेवाल, पंकज मेवाल, मनीष मेवाल, जितार मेवाल, बीरेन्द्र सिंह मेवाल, जिला पंचायत सदस्य सुनीता बर्त्वाल, पूर्व जिपस गोकुल लाल टमटा, प्रधान जीतराज, बृजमोहन सिंह नेगी, सरिता देवी, बबीता भण्डारी, बसन्ती देवी, क्षेपस अर्जुन नेगी, आरती देवी, मानवेन्द्र बर्त्वाल, तल्लानागपुर महोत्सव समिति सचिव महेन्द्र नेगी, कोषाध्यक्ष दीप राणा, सह कोषाध्यक्ष पंचम सिंह नेगी, मीडिया प्रभारी लक्ष्मण बर्त्वाल, भाजपा मण्डल अध्यक्ष त्रिलोचन भटट्,व्यापार संघ अध्यक्ष योगम्बर कुनियाल, विनोद रावत, जयवीर सिंह नेगी, नीरज सिंह नेगी, जीत सिंह मेवाल, राकेश रावत, विनोद जगवाण, दुर्गा करासी, अरविन्द नेगी ने शोक संवेदना व्यक्त की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!