उत्तराखंडखेलफटाफट ख़बरेंराष्ट्रीयशिक्षा

राष्ट्रीय एकता दिवस पर रूद्रप्रयाग पुलिस का रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम का आयोजित

रुद्रप्रयाग पुलिस द्वारा “Run For Unity” का आयोजन कर दिया एकता तथा अखण्डता का सन्देश

रूद्रप्रयाग। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर रुद्रप्रयाग पुलिस द्वारा आज  29 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।  राष्ट्रीय एकता दिवस 31 अक्टूबर को मनाया जाता है, इस वर्ष उक्त दिवस दीपावली पर्व होने से आज कार्यक्रम को  मनाने का निर्णय लिया गया है।

कार्यक्रम के तहत प्रातः पुलिस कार्यालय रुद्रप्रयाग से गुलाबराय मैदान तक दौड़ का आयोजन किया गया, जिसमें जनपद पुलिस रुद्रप्रयाग पुलिस के अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

उक्त कार्यक्रम में रुद्रप्रयाग पुलिस जवानों द्वारा बढ़-चढ़कर उत्साह के साथ प्रतिभाग किया गया तथा सभी के द्वारा उक्त दौड़ के माध्यम से आमजनमानस को आपस में एकता, अखण्डता एवं भाईचारा बनाए रखने की अपील की गयी।

कार्यक्रम में प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाईन विकास पुण्डीर के नेतृत्व में पुलिस लाइन व पुलिस कार्यालय के स्टाफ द्वारा प्रतिभाग किया गया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!