उत्तराखंडफटाफट ख़बरेंराजनीतिरुद्रप्रयाग

अंकिता भण्डारी हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओ सहित विभिन्न सामाजिक संगठनो ने की कैंडिल शोक सभा

ऊखीमठ। अंकिता भण्डारी हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओ सहित विभिन्न सामाजिक संगठनो ने सोमवार देर सांय मुख्य बाजार मे कैंडिल शोक सभा का आयोजन कर प्रदेश सरकार व गटटू ,भट्टू के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। कैंडिल शोक सभा मे कांग्रेस कार्यकर्ताओ सहित विभिन्न सामाजिक संगठनो के पदाधिकारी शामिल थे । कैंडिल शोक सभा को सम्बोधित करते हुए वक्ताओ ने कहा कि यदि प्रदेश सरकार ने अंकिता भण्डारी हत्याकांड की सी बी आई जांच कर दोषियो के खिलाफ सख्त कार्रवाई नही की तो आन्दोलन को उग्र रूप दिया जायेगा जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी शासन – प्रशासन की होगी। वक्ताओ ने कहा कि प्रदेश सरकार अंकिता भण्डारी हत्याकांड मे दोषियो के खिलाफ सी बी आई जांच करने से डर रही है इसलिए आन्दोलन की आग दिल्ली जन्तर-मन्तर से लेकर सम्पूर्ण उत्तराखंड मे फैल चुकी है। वक्ताओ ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री आज जांच का झूठा आश्वासन दे रहे है जबकि 2022 से अभी तक जांच को ठंडे बस्ते मे रखा है जबकि प्रदेश सरकार को 2022 मे ही सी बी आई जांच के आदेश जारी करने चाहिए थे। वक्ताओ ने कहा कि देश व प्रदेश मे भ्रष्टाचार चरम पर है महिलाये आज सुरक्षित नही है फिर भाजपा के पदाधिकारी सत्ता की आड अन्तर्गल बयानबाजी कर रहे है । वक्ताओ ने कहा कि अंकिता भण्डारी हत्याकांड मे वी आई पी के नाम का खुलासा होने के बाद भी प्रदेश सरकार मौन बैठी हुई है। कैंडिल शोक सभा मे जिला पंचायत सदस्य परकण्डी प्रीति पुष्वाण, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष रीता पुष्वाण, पूर्व जिला पंचायत सदस्य संगीता नेगी , कांग्रेस युवा जिलाध्यक्ष कर्मवीर कुवर, पूर्व सभासद प्रमोद नेगी , प्रकाश गुसाई, सीटू जिला मंत्री बीरेन्द्र गोस्वामी , सन्तोष त्रिवेदी , डा0 कैलाश पुष्वाण, धर्मेन्द्र पुष्वाण, वन्दना पुष्वाण, नवदीप नेगी सहित दर्जनो कांग्रेस कार्यकर्ता व विभिन्न सामाजिक संगठनो के पदाधिकारी मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!